RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन के लिए प्रभावी कदम उठाये जाएं -मुख्य सचिव

जयपुर/राजस्थान 09अगस्त। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी के साथ इसके विकल्प तलाशने की दिशा में भी कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाये जाएं।
शर्मा मंगलवार को शासन सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन से सम्बंधित स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। शर्मा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के कचरे के निपटान तथा दूसरे राज्यों से प्लास्टिक और प्लास्टिक वेस्ट के आवागमन पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।
स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव कैलाश चन्द मीणा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन की दिशा में उत्पादन यूनिट पर ही कार्यवाही करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन कर रही 55 मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट्स के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। मीणा ने बताया कि बडी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 16 इंटीग्रेटेड सॉलि़ड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट कार्यरत है तथा 11 प्रोसेसिंग प्लांट और 20 एमआरएफ वर्तमान में निर्माणाधीन हैं।
स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक हृदेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में गत तीन माह में 29.86 टन व अब तक कुल 140.43 टन सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया है।
बैठक में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष शिखर अग्रवाल, विशिष्ट शासन सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग नेहा गिरी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़़े।

Related posts

आरा में नगर रामलीला समिति,आरा द्वारा आयोजित की जायेगी “कृष्ण लीला”।

rktvnews

भोजपुर :रेल दुर्घटना में घायलों की स्तिथि का जायजा लेने सदर अस्पताल पहुंचे क्यामुद्दीन अंसारी।

rktvnews

भाजपा के निशाने पर मूलतः मुस्लिम-दलित और महिलाएं, एकताबद्ध लड़ाई की जरूरत: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में असम एवं राजस्थान के मंत्रियों ने की भेंट।

rktvnews

पटना:कथा-साहित्य की धारा को प्रेमचंद्र ने जनोन्मुख किया,हिन्दी-आंदोलन के जनक थे टण्डन, आचार्य विश्वनाथ ने दी सारस्वत प्रेरणा: डॉ सुलभ

rktvnews

Leave a Comment