RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1362 मामलों का किया गया निष्पादन।

समझौते के तहत राशि लगभग 6 करोड़ रूपए गई आंकी।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण भसीन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक सहित न्यायिक पदाधिकारी एवं बार संघ के प्रतिंधि हुए शामिल।

वादों के निपटारे हेतु 18 पीठ किए गए थे गठित।

सबसे ज्यादा न्यायालय में लंबित वादों का किया गया निपटारा।

पारिवारिक वादों की संख्या रही सबसे कम।

उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 दिसंबर। आज 14 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा भारत भूषण भसीन के अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक, मिस्टर राज, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनमोहन ओझा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, मणिक कुमार सिंह, लोक अभियोजक, नागेश्वर दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ पक्षकारगण उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 18 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1362 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 621 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 741है, जिसमें अपराधिक मामले की संख्या146 , विद्युत वादों की संख्या 105, मोटर दुर्घटना वाद की संख्या 04 , रेलवे एक्ट के मामले की संख्या 452 , खनन मामले से संबंधित मामलों की संख्या 32 , पारिवारिक वाद से संबंधित मामले की संख्या 04 एन आई एक्ट मामले की संख्या 02 का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। साथ ही कुल -59335118 रुपए समझौता की राशि रही। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में रामचंद्र सिंह +2 विद्यालय बिराहिमपुर करजा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र एवं छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं किताब देकर सम्मानित भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Related posts

भोजपुर:भाजपा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला मुख्यालय सहित सहित सभी मंडलो मे मनाया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में एचएएल की इकाइयों का दौरा किया; उसकी बढ़ती क्षमताओं की सराहना की।

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तरीय परामर्श समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर सीताब दियारा, बिहार में श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

नवरात्री के चतुर्थ दिवस आदि शक्ति माँ दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की उपासना विधि एवं समृद्धि पाने के उपाय।

rktvnews

भोजपुर:बिहार ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा आनंद हॉस्पिटल में होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment