RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत भोजपुर के 42 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित।

प्रभारी सचिव एवं जिला पदाधिकारी ने पीरो प्रखंड के तिलाढ पंचायत में किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जून।“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत आज 02 जून को भोजपुर जिले के 42 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पीरो प्रखंड अंतर्गत तिलाढ पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग-सह-प्रभारी सचिव, भोजपुर संतोष कुमार मल्ल एवं जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागीय काउंटरों का अवलोकन कर आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।
इस अवसर पर प्रभारी सचिव ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
प्रभारी सचिव द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वास पर्चा एवं अन्य स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
प्रभारी सचिव ने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदनों को सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए नागरिक sahyog.bihar.gov.in⁠� पर जाकर ऑनलाइन आवेदन एवं शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे उनके आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, जनप्रतिनिधिगण, अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:वैदिक गणित विषय पर सेमिनार आयोजित ,प्राचीन गणितीय ज्ञान सर्वश्रेष्ठ : प्राचार्य प्रो पालित

rktvnews

रोहतास:गुप्ताधाम में विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : राज्यपाल से सौजन्य भेंट करने पहुंचीं कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर

rktvnews

कैबिनेट ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी में हुए नुकसान के लिए मुआवजे के रूप में 30,000 करोड़ रुपए की मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment