RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

रोहतास: जिलाधिकारी ने जनता दरबार में किया समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)13 दिसंबर ।जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह के द्वारा आज जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिमसें कुल 87 आम नागरिकों से लोक साक्षात्कार किया गया। उक्त जनता दरबार में उप विकास आयुक्त, रोहतास, सासाराम, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा भी भाग लिया गया। जिला जनता दरबार में आवेदिका किरण देवी पति सुधीत कुमार, मुहल्ला-लश्करीगंज (बांध), थाना/पो०-सासाराम, रोहतास के द्वारा खरीदगी जायदाद पर आनाधिकार बल प्रयोग अनाधिकृत व्यक्तियों के द्वारा कब्जा किये जाने हेतु आवेदन दिया गया जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम को निदेशित किया गया। आवेदिका धनवरती देवी पति-स्व० लक्ष्मण सिंह, ग्राम-खुर्माबाद, थाना/अंचल-चेनारी के द्वारा भूमि-बंदोबस्ती हेतु आवेदन दिया गया जिस पर भूमि सुधार उप समहर्त्ता, सासाराम को अग्रेतर कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। इसी प्रकार आवेदक मो० समीर आलम, सदस्य सशक्त स्थायी समिति, नगर परिषद, वार्ड न0-20, डिहरी-डालमियानगर के द्वारा रामारानी बस स्टैण्ड डिहरी डालमियानगर पर अवैध रूप से एजेन्टो द्वारा रंगदारी वसूली से मुक्त कराने हेतु आवेदन दिया गया जिसे शीघ्घ्र निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी (रोहतास) को निदेशित किया गया। इसी के साथ आवेदक/आवेदिका-अनिल कुमार गुप्ता, चंचल कुमारी, दिनेश प्रसाद सिंहा आदि आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं हेतु आवेदन दिया गया जिसे शीघ्र निष्पादन हेतु अपने अपने विभाग को अग्रसारित किया गया तथा शेष सभी आवेदनों यथा भूमि विवाद /अतिक्रमण एवं भू-मापी आदि से संबंधित आवेदनों को सबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब आवश्यक कार्रवाई करते हुए निष्पादन हेतु भेजा गया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 26

rktvnews

विहंगम योग जिला कार्यालय का उद्घाटन ।

rktvnews

हर्ष फायरिंग और अवैध हथियारों के प्रति भोजपुर पुलिस प्रशासन तत्पर!सभी थानों में चल रहे लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन कार्य।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवादा द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

The Villain Who Raised Me: क्योंकि हर पिता कभी न कभी अपने बच्चे की कहानी का विलेन बनता है, ताकि वह उसकी ज़िंदगी का हीरो बन सके

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने नितिन गडकरी से मिल प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

rktvnews

Leave a Comment