RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सशक्त नारी,सशक्त बिहार: महिला संवाद में उमड़ा आत्मविश्वास।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 जून।भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड अंतर्गत जितौरा पंचायत स्थित हरिओम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आज महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप-विकास आयुक्त भोजपुर, गुंजन सिंह ने भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद किया और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दी। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि उप-विकास आयुक्त ने न केवल इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, बल्कि महिलाओं की आशाओं, अपेक्षाओं और ज़मीनी जरूरतों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के कारण ही बिहार आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक प्रभाव डाला है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व के कारण महिलाएं अब चूल्हा-चौका से बाहर निकलकर एक सशक्त समाज का निर्माण कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “महिला संवाद” कार्यक्रम बिहार की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त मंच बन चुका है, जो देश के किसी अन्य राज्य में इस रूप में नहीं चलाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि यदि इन योजनाओं से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो वे बेहिचक उनसे मिल सकती हैं या फोन के माध्यम से संपर्क कर सकती हैं। जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान, राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कई महिलाओं ने अपने जीवन में आई सकारात्मक परिवर्तन और खुशहाली के अनुभव साझा किए।
इसके पश्चात, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप-विकास आयुक्त महोदया ने “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत राम दिहल यादव विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही, उन्होंने जीविका दीदियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
भोजपुर जिले के सभी प्रखंडों में कुल 1398 जीविका महिला ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिनमें से अब तक 1151 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। इन आयोजनों में दो लाख 46 हजार से अधिक महिलाएं एवं छात्राएं सहभागी बन चुकी हैं।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, पीरो, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका श्री वरुण कुमार, प्रबंधक-संचार जीविका मनीष कुमार, गुड़िया कुमारी, प्रीति रानी एवं अन्य जीविका कर्मी भी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:18 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन शाहपुर के पूर्व अधिकारी के निधन पर शोक।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की उपस्थिति में जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

JustMarkets की मनी एक्सपो इंडिया 2024 में भागीदारी।

rktvnews

सारण:लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को दें अंतिम रूप: डीएम

rktvnews

देवघर:उपायुक्त का दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश,निर्धारित रुटलाइन से ही श्रद्धालु बाबा मंदिर की ओर करें प्रस्थान।

rktvnews

Leave a Comment