RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

पीसीएस परीक्षा जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी आयोजित।

सेक्टर ,स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों को उनके दायित्व से कराया रूबरू।

जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)12 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट ,सेक्टर मजिस्ट्रेट ,स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकओ के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग,प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य /प्रवर अधीनस्थ सेवा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को सहज,ईमानदारी पूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष ,गुणधर्मिता,पारदर्शीता,शुचितापूर्वक सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद बागपत में पहली बार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जो जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी ।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को जनपद की दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़े बंदोबस्त जिलाधिकारी के निर्देशन में किए गए हैं अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे सुबह की प्रथम पाली में 8:00 बजे से लेकर 8:45 तक प्रवेश किया जाएगा जबकि दोपहर की दूसरी पाली में 1:00 से दोपहर 1:45 तक अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा प्रथम पालि का परीक्षा समय 9:30 से 11:30 तक का है जबकि द्वितीय सत्र का समय 2:30 बजे से 4:30 तक का है।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के जनपद में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर सभी चाक-चौबंद व्यवस्था के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि जो कमियां अभी नजर आ रही इन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए परीक्षाएं कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी सभी कैमरे सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थित तरीके से संचालित रहे।
जिलाधिकारी ने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर जाकर अवश्य भृमण करें परीक्षा से संबंधित जुड़ी हुई व्यवस्थाओं को ध्यान पूर्वक देखे जो कमी दिखाई दे उसे तत्काल पूर्ण कराये ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सुव्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा सामग्री की समय पर उपलब्धता और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ,स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक को उनके दायित्वों के प्रति जानकारी दी और उन्हें निर्देशित किया कि अपने दायित्वों को आवश्यक पढ़ने जिससे की परीक्षा करते समय किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो आप बिहारती के साथ-साथ परीक्षा करने वाले की भी परीक्षा ली जाती है ।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि पीसीएस परीक्षा के समय लाइट प्रभावित नहीं होनी चाहिए सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था संचालित रहे किसी भी तरह के किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या ना आने दी जाए सभी परीक्षा केदो का विद्युत विभाग के अधिकारी आवश्यक भृमण कर लें।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया जनपद में निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे समस्त सीसीटीवी कैमरे स्टैटिक आईपी के माध्यम से जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेंगे
परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम जहां परीक्षा तिथि को प्रसन्न पुस्तिका प्राप्त होती है फिर मुख्य पैकेट ट्रक खुलता है तथा परीक्षा कक्षा जहां अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र का पैकेट खोलकर वितरित किया जाता है की संपूर्ण व्यवस्था की सीसीटीवी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी उक्त सीसीटीवी लाइव स्ट्रीमिंग की सतत मॉनिटरिंग के लिए आयोग कार्यालय प्रयागराज में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ,अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, समस्त एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:खाद्यान्न वितरण समय पर सुनिश्चित करें : उपायुक्त

rktvnews

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक प्रकट किया।राजकीय सम्मान के साथ की जायेगी अंत्येष्टि।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सिंधी भाषा में संविधान किया जारी।

rktvnews

आईएनएस सुजाता मोजाम्बीक में पोर्ट मापूतो पहुंचा।

rktvnews

केंद्रिय मंत्री प्रहलाद जोशी 10 सितंबर को गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय परीक्षण शाला में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:एसपी ने किया करनामेपुर ओपी थाना भवन का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment