शिक्षा समाज के उत्थान और बच्चों के भविष्य के लिये आवश्यक:उपायुक्त

सरकार द्वारा बच्चों की सुविधा व पढ़ाई लिखाई हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है: उपायुक्त

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

उपायुक्त ने लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का किया वितरण।
RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड) 29 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नरेन्द्रदेव भवन जसीडीह में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आमजनों के समस्याओं का समाधान और निराकरण को लेकर इसका आयोजन किया जा रहा है, ताकि अपने पंचायत में ही आप सभी अपने समस्याओं का आवेदन देने के साथ नई योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के तरीके से अवगत हो सके। आगे उपायुक्त ने कहा कि कैम्प में आप सभी सुविधा हेतु हेल्प डेस्क बनाया गया है, जिससे आवेदन जमा करते समय इस बात विशेष ध्यान रखे कि आवश्यक दस्तावेज, अपना हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर फॉर्म के साथ हो, ताकि समय पर आपको आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा सके। आगे उपायुक्त ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना की जानकारी से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि पंचायतों में लगने वाले प्रत्येक शिविर में अलग से काउंटर बनाए गए है। इस योजना का लाभ केवल आवास विहीन परिवारों (जिनके पास एक भी पक्का मकान नहीं है) को दिया जाएगा। इसके अलावा पीएम आवास, इंदिरा आवास, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का लाभ जिन्हें नही मिला है उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान और रसोई घर का निर्माण होगा, जिसके लिए प्रति आवास 02 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी और 95 दिन का मनरेगा रोजगार भत्ता भी दिया जाएगा।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बच्चों व अभिभावकों से आग्रह किया कि शिक्षा समाज के उत्थान के लिये आवश्यक है। शिक्षा के अभाव में समाज और देश तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे में हर व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। बच्चों को स्कूल भेजे, ताकि बच्चों का पढ़ाई लिखाई में ध्यान केंद्रित हो। आज सरकार बच्चों को स्कूल में मिड डे मील, पढ़ाई लिखाई हेतु स्कूल ड्रेस, बैग, किताब प्रदान कर रही है। साथ ही बच्चियों के सशक्तीकरण और उनको पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की है, ताकि बच्चियों को किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई करने में तकलीफ न हो। इस योजना के तहत झारखंड सरकार 8वीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाली लड़कियों को कुल 20000 रुपये की राशि प्रदान कर रही है। आगे उपायुक्त ने राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि इस योजना के तहत पढ़ने वाले 10 वीं और 12 वीं कक्षा के बच्चों को 15 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त ने पुनासी पंचायत में पर्यटन की संभावना को देखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना युवाओं को आत्मनिर्भर व सहयोग करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से 25 लाख रुपये तक के लोन-ऋण का प्रावधान किया गया है। साथ ही उपायुक्त ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की जानकारी से सभी को अवगत कराते हुए कहा की इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है कि गांवों से प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है। आगे उन्होंने कैम्प में लगे बैंक शिविर के माध्यम से बैंक से जुड़ी समस्याओं का निदान करा सकते है। साथ ही आधार कार्ड में सुधार और त्रुटि के निराकरण हेतु शिविर लगाया गया है, जहाँ शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का भी आधारकार्ड बनाया जा रहा है। राजस्व से संबंधित कैम्प में लगाना-रसीद, दाखिल-खारिज, जमीन नापी आदि समस्याओं का निदान करा सकते है। साथ ही कैम्प के माध्यम से जाती, आवासीय जैसे प्रमाण पत्र भी बना सकते है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों के समस्याओं का निराकरण तय समय अनुसार किया जा सके।
इसके अलावा आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने लाभुकों को सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धोती एवं साड़ी, 2 ALF( नारी शक्ति, विकास) ( Area Level Federation) का निबंधन प्रमाण पत्र, लाल चूड़ी SHG को डेढ़ लाख (150000) का क्रेडिट लिंकेज एवं मन सरस्वती SHG ko 300000 का क्रेडिट लिंकेज, PMSVANidhi के तहत 5 लाभुकों को collateral Free लोन का वितरण किया। साथ ही सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर आमजनों को दी जा रही सुविधा और आवेदनों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा,जनप्रतिनिधि, नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती,सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक एवं संबंधित विभाग के अधिकार उपस्थित थे।

