RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

राजस्थान:ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, दीर्घकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार करें कार्ययोजना : मुख्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 21 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि आमजन को सस्ती तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस हेतु दीर्घकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। इनका विस्तृत अध्ययन कर योजना बनाई जाए।
श्री शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य में बिजली की मांग और आवश्यकता के बारे में विस्तृत कार्य-योजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऊर्जा विभाग की ओर से आमजन को बिजली बचाने के बारे में जागरूक करने हेतु अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिजली आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग करें तथा जनप्रतिनिधियों, विभागीय कर्मचारियों एवं आमजन से समय-समय पर फीडबैक लें।
श्री शर्मा ने विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली लाइनों में सुधार, नए ट्रांसफार्मर और जीएसएस स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम्पनियां बिजली छीजत घटाने को प्राथमिकता देते हुए इसे न्यूनतम करने का लक्ष्य प्राप्त करें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जाए ताकि हमें कम मात्रा में बिजली खरीद करनी पड़े। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और कोल इंडिया को पर्याप्त कोयला आपूर्ति के लिए पत्र लिखकर समन्वय स्थापित किया जाए तथा अधिकारी सुनिश्चित करें कि राज्य को न्यूनतम मूल्य पर बिजली आपूर्ति हो।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बिजली उत्पादन तथा निर्बाध आपूर्ति के संबंध में सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा भास्कर ए. सावंत, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आशुतोष ए.टी. पेडणेकर एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

वायु सेना स्टेशन तंजावुर में हेलीकाप्टर यूनिट शामिल की गई।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी।

rktvnews

ग्वालियर:गरिमामय साहित्यिक समारोह में यश मालवीय का ‘सरोज सम्मान – 2024’ से अभिनंदन, कहा उन्होंने : ग्वालियर ने सरोज जी के रूप में अपनी विरासत को जीवित रखा है।

rktvnews

अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों के दौरान वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी हेतु इंसाफ मंच भोजपुर जिला कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:पुरानी पेंशन योजना लागू होने से कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment