RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जातिगत जनगणना पर निकाली आभार यात्रा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई।राष्ट्रीय लोक मोर्चा भोजपुर के तत्वावधान में रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आहवान पर जातिगत जनगणना कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने हेतु एक आभार यात्रा जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा के नेतृत्व में जज कोठी मोड़ से आरा से समाहरणालय तक निकाला गया । जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने कहा कि इस निर्णय से विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया। प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा ने कहा कि देश में जाति जनगणना कराने हेतु हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी द्वारा वाल्मीकि नगर में प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ऐतिहासिक फैसला किया। इससे सबका साथ सबका विकास का जो वादा है वह सही मायने में पुरा होगा। प्रदेश महासचिव संजय मेहता ने कहा कि जाती जनगणना करने का निर्णय एक ऐतिहासिक निर्णय है। देश और राज्य के सभी जाति धर्म की समुचित भागीदारी होगी। इस आभार यात्रा में राजेश कुशवाहा, संजय मेहता, नीतीश कुशवाहा, सुबोध केसरी, नागेंद्र यादव, सुनील पाठक, प्रवीण सिंह,ललन कुशवाहा, अमरेन्द्र पाठक, प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुशवाहा,तेजनरायण, छोटन, सत्येन्द्र कुशवाहा,मुना ठाकुर, सूरज,बीएन पाठक, मुलायम, विनीत, प्रिंस, सुमित,पवन,कमल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

दुमका:13 से 20 फरवरी तक होगा राजकीय हिजला मेला का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है गंजबासौदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:”मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” प्रारम्भ करने की स्वीकृति।

rktvnews

चौबीस देशों, देश के तेइस राज्यों एवं 400 ज़िलों में ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेंस का है सांगठनिक विस्तार : राजीव रंजन प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद मीना सिंह व उनके पुत्र बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह के सौजन्य से जवइनिया मे राहत सामग्री का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment