RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: चित्तौरगढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)05 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचन्द्र खटीक ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं बजट घोषणाओं, डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय घोषणाओं-योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने सहित आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं और डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों को शीघ्र पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों का फिजिकल वेरिफिकेशन करने, विद्यालयों – आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, साफ सफाई सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, पेंशन योजना के लाभार्थियों का वेरिफिकेशन शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य योजना, कुसुम योजना आदि योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने की निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता से विद्युत आपूर्ति, कटौती, ट्रांसफार्मर, कृषि कनेक्शन एवं पेंडिंग कनेक्शन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बैठक में रसद विभाग से राशन वितरण एवं खाद्य सुरक्षा, कृषि विभाग से खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग, पशुपालन, महिला अधिकारिता विभाग, पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आवश्यक रूप से राजकाज पर ई-फाइलिंग, पेंडिंग फाइलों का एवं संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कार्यालयों में साफ सफाई और सामान्य व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान शंकरलाल जाट, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा, सूचना प्रौद्योगिकी के विभाग के एसीपी प्रवीण जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रपति तीसरे ऑडिट दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर के धमार पंचायत के चंदा गांव के काली मंदिर में हुआ चैता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:लोक कार्यक्रम ‘संगम’ में भोजपुरी व शास्त्रीय शैली का समागम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 अगस्त 24

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मोतिहारी एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का डीआईजी, डीएम एवं एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण,जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा तक जे०पी० गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment