RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राज्यपाल वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में दिक्षांत समारोह का भव्य आयोजन 11 दिसंबर को होने जा रहा है। इसकी जानकारी सोमवार को कुलपति डा शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है। इन्होंने बताया कि दिशांत समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पूरा विश्वविद्यालय प्रशासन आयोजन को सफल बनाने में लगा हुआ है ।इसके लिए विभिन्न प्रकार की तैयारी समितियां का गठन कर दिया गया है। कुलपति ने बताया कि इस आयोजन में कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल महामहिम राजेंद्र विश्वनाथ आरलेंकर जी की विशेष उपस्थिति रहेगी। इन्होंने बताया कि यह आयोजन मुख्यतः विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने अपने शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम स्थान लाया है। इन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पहले से आवेदन चालान के माध्यम से नाम का निर्धारण कर लिया गया है। निमंत्रण पहुंचे या ना पहुंचे मैं सबसे अनुरोध करता हूं कि कार्यक्रम में जरूर आये। सबको निमंत्रित किया जा रहा है। इसमें प्रोफेसर, पुराने नए सीनेटर, गणमान्य अतिथियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। तैयारी पर इन्होंने कहा कि जब तक कार्यक्रम चलते रहेगा तब तक तैयारी के लिए लगे रहना पड़ता है। कुलपति ने बताया कि मेरा एक संकल्प था कि जब तक सत्र नियमित नहीं होंगे तब तक यह दिक्षांत समारोह नहीं होगा। सत्र नियमित होते ही कार्यक्रम निर्धारित हुआ। प्रेस वार्ता में इन्होंने बड़ी शालीनता से सबसे सहयोग की अपील की खासकर पत्रकारों से कहा कि कुछ गलतियां मुझे भी हुई होगी उसको नजरअंदाज करते हुए विश्वविद्यालय के विकास में आपका सहयोग अपेक्षित है। आप सबों के कारण विश्वविद्यालय जीवंत रहता है। अगर कुछ किया भी होगा वह भी विश्वविद्यालय और छात्रहित में ही होगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के शुरू होने की घोषणा की।

rktvnews

जरुरी तो नहीं..! : अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

25 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

नेत्र दान जागरूकता को रैली आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment