RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर:महापौर ने किया नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का उदघाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 दिसंबर। जिला नियोजनालय, भोजपुर, आरा के तत्वावधान में सोमवार को जिला नियोजनालय, भोजपुर, आरा अंतर्गत कृषि भवन, परिसर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का औपचारिक उद्घाटन इन्दू देवी, महापौर, नूर अहसन सहायक निदेशक (नि०), अ०जा०नि, पटना, शारिक नुरुल हसन, जिला योजना पदाधिकारी, भोजपुर, आरा, श्याम किशोर पटेल, वरीय कोषागार पदाधिकारी, भोजपुर, आरा, शत्रुधन साहू, जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, आरा, विमल कुमार, प्रर्चाय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एवं श्री अनिश तिवारी, जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया । मेला में कुल 22 निजी क्षेत्र की कम्पनीयों द्वारा स्टॉल लगाया गया था एवं कुल 1500 से अधिक रिक्तियाँ दशार्थी गयी थी। इसके अलावे व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु 06 स्टॉल लगाये थे जिनमें जिला उद्योग केन्द्र, जीविका, DRCC, RSETI प्रमुख थे। मेले में कुल-1659 बायोडाटा प्राप्त हुए जिसमें कुल 421 अभ्यार्थियों का स्थल चयन किया गया एवं कुल 298 अभ्यर्थियों का विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रथम स्तर पर चयन किया गया। इसके अतिरिक्त कुल-245 युवाओं को व्यसायिक मार्गदर्शन दिया गया।
उ‌द्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि इन्दू देवी, महापौर नगर निगम, आरा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवक युवतियों हेतु सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में नियोजक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नियोजन मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मेले मे उपस्थित सभी अभ्यर्थिययों से अपील की कि मेले में शामिल होकर नियोजन मेले का संपूर्ण लाभ उठायें। उ‌द्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि इन्दू देवी महापौर, आरा नगर निगम के द्वारा कुल-05 लाभार्थियों को टूल किट एवं 10 लाभार्थियों को स्टडी किट वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मेले में कुल 15 आगंतुको को नियोक्ताओं द्वारा चयन के पश्चात नियोजन पत्र भी मंच से वितरित किया गया। तत्पश्चात कुशल युवा कार्यक्रम में प्रशिक्षित छात्र/छात्राओं के मध्य प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मेले में उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर नियोजकों से रिक्तियों एवं कार्य स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा सुनील कुमार, क०सां०स० जनार्दन प्रसाद सिंह, उ०व०लि०, इन्दु सिन्हा, उ०व०लि०, अमृता कुमारी सिंहा, कंप्यूटर ऑपरेटर, आलोक, रंजन कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ, भोजपुर, संजय कुमार जिला कौशल प्रबंधक एवं राकेश कुमार, जिला कौशल प्रबंधक सभी कर्मियों के किया गया।मंच का संचालन संजय कुमार, जिला कौशल प्रबंधक द्वारा अनीश तिवारी जिला नियोजन पदाधिकारी भोजपुर द्वारा किया गया।

Related posts

भारत और अफ्रीका 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए काम करेंगे: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

rktvnews

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शर्मा भोपाल में 14 से 17 सितम्बर को सुनाएंगे हनुमंत कथा।

rktvnews

गढ़वा:सब डिविजनल बार एसोसिएशन, नगर उंटारी भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर रखी आधारशिला।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस।

rktvnews

पैर के पाँच अंगुलिया,एड़ी एवं पूरे पैर ,पादतल, जङ्घा-नितम्ब व तितली आसन से यौनरोग दूर होते हैं: स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने माल्यार्पण कर किया शत शत नमन!राष्ट्र के प्रति भगवान बिरसा मुंडा के प्रेम से हमें प्रेरित होने की है जरूरत: उपायुक्त अबू इमरान

rktvnews

Leave a Comment