RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 14 नवम्बर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक,पटना में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल मिश्रा एवं मनीष कुमार वर्मा, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कुमुद वर्मा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती- पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया गया।

Related posts

चतरा में ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ का सफल आयोजन, बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

rktvnews

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने दार्जिलिंग के बैंगडूबी में ‘समाधान अभियान’ का आयोजन किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने नगर परिषद अंतर्गत विभिन्न योजनाओं एवं प्रगति यात्रा में घोषित कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

नदी में डूबे युवक के शव की खोजबीन को घाट पर पहुंचे रघुपति यादव!अधिकारियों से की बात।

rktvnews

गया:राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

पिछले दरवाजे से प्रवेश : जंग खाता आइरन फ्रेम

rktvnews

Leave a Comment