RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भोजपुर के 7 तीरंदाज चयनित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 दिसंबर।भोजपुर के सात खिलाड़ियों का चयन सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कोच नीरज कुमार सिंह ने बताया की सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जमशेदपुर टाटा नगर झारखंड में 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक होने जा रहा है। इसके लिए बिहार टीम का चयन प्रतियोगिता सासाराम में आयोजित किया गया था जिसमें भोजपुर तीरंदाजी अकादमी के 7 खिलाड़ियों का सलेक्शन हुआ हैं । जिसमें 3 बालक वर्ग में और 4 बालिका वर्ग से हैं।
खिलाड़ियों में इंडियन बालक में आयुष कुमार पिता बृजभूषण सिंह दक्षिण एकवना निवासी हैं ।पिछले दिनों स्कूली नेशनल में गोल्ड मेडल बिहार के लिए लाया जिनकी उम्र मात्र 10 साल की है। इंडियन राउंड महिला वर्ग में सपना कुमारी संस्कृति कुमारी और पूजा कुमारी पूजा कुमारी वर्तमान में खेल कोटे से भोजपुर जिला के समाहरणालय आपूर्ति विभाग में कार्यरत हैं ।रिकर्व राउंड में शुभम कुमार समर्थ कुमार इन्होंने भी पिछले नेशनल प्रतियोगिताओं में बिहार टीम के लिए मेडल भी दिलवाया है और महिला रिकर्व राउंड वर्ग में रानी कुमारी यह सभी खिलाड़ी भोजपुर आर्चरी अकादमी में दिन रात खून पसीना एक करके बिहार टीम के लिए मेडल लेकर के आते हैं । इन सभी खिलाड़ियों का एक जिद है कि इन्हें देश के लिए भी मेडल लेना हैं।इस प्रतियोगिता में से जो खिलाड़ी मेडल लेकर के आते हैं या अच्छे प्रदर्शन करके आते हैं तो उनको 2025 में होने वाले नेशनल गेम्स में भी इसी सीनियर नेशनल में से कोटा भी मिलेगा जो उत्तराखंड में आयोजित होने वाला है।
प्रतियोगिता में सलेक्शन होने वाले खिलाड़ियों को बधाई देने वाले में डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग संजय कुमार जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर संजीव कुमार सिंह प्रोफेसर राम प्रसाद सिंह गुड्डू सिंह बनुवन यशवंत नारायण सिंह रजनीश पाठक मुकेश सिंह जितेश अजय सिंह कुमार विजय मुकेश कुमार अविनाश ओझा विनीत गौतम महावीर भट राजकिशोर सिंह कौशल सिंह सरोज सिंह विमलेश ओझा हरि ओम सिंह प्रशांत ओझा राहुल सिंह आदि रहे।इसकी जानकारी भोजपुर तीरंदाजी अकादमी के संस्थापक सह कोच नीरज कुमार सिंह ने दी है।

Related posts

10 अगस्त से बांटे जाएंगे निशुल्क स्मार्ट फोन, 15 अगस्त से वितरित होंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट!बिजली, पानी समेत विभिन्न विभागों एवं फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश।

rktvnews

व्यंग:मोदी जी का बचत अभियान !

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक में लिए गए कई निर्णय।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 फरवरी 25

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की नई कार्यकारिणी समिति का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment