RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एचडीएफसी बैंक स्थापना दिवस पर किया गया रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 दिसंबर। शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर आरा ब्रांच में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस ब्लड बैंक आरा के सहयोग से किया गया है। कुल 19 बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा स्वैक्षिक रक्तदान कर सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष स्थापना दिवस पर आयोजित होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक द्वीप प्रज्वलन से हुआ जिसमें अरविंद कुमार, एम ओ डॉ बी पी सिंह, डेंटल सर्जन डा प्रतीक,डा विभा, अशोक कुमार शाखा प्रबंधक,अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, आदि रहे। अतिथियों को बैंक की ओर से बुके देकर सम्मानित किया गया। अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष रेड क्रॉस के सहयोग से संचालित होता है। स्टडी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान करने के लिए उपस्थित रहे जिसमें कई मेडिकल अनफिट रहने के कारण अपना रक्तदान नहीं दे पाए इसके बाद भी उन्हें सदस्यों ने अपना स्वैक्षिक रक्तदान कर इस स्थापना दिवस को यादगार बनाया। इन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक केवल व्यवसाय ही नहीं करती है बल्कि हर सामाजिक कार्यो में अपना सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करती है। रक्तदान महादान को बैंक सर्वोपरि मानती है।
रक्तदान करने वालों में अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ,राहुल रंजन ,मनीष प्रकाश, बसंत सिंह ,पंकज कुमार ,सुजीत कुमार, राज आर्यन, पंकज कुमार सिंह अमित कुमार आदि रहे।
सचिव डॉक्टर विभाग कुमारी ने सभी रक्तदाताओं का मानवता की सेवा में दिए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त की।

Related posts

रांची:प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातू का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:आरा में 18 दिवसीय रामलीला को लेकर तैयारियां शुरु।

rktvnews

भोजपुर: 9 दिसंबर को जिला नियोजनालय द्वारा 500 पदों के लिए आयोजित की जायेगी शिविर,रोजगार हेतु भी दिए जायेंगे मार्गदर्शन।

rktvnews

मोतीहारी:प्रतिबंधित दवाओं के क्रय विक्रय पर कठोर कार्रवाई की जाए : जिलाधिकारी

rktvnews

भोपाल:शिक्षा का उद्देश्य है समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना : राज्यपाल

rktvnews

चतरा:न्यायालय अपर समाहर्त्ता-सह-न्याय निर्णयन अधिकारी, चतरा के द्वारा 6 खाद्य विक्रेताओं के ऊपर गिरी गाज, किया गया अर्थदण्ड अधिरोपित।

rktvnews

Leave a Comment