RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

चुट्ज़पाह (Chutzpah) अभिनेता क्षितिज चौहान फिल्म ‘वेदा’ में शर्वरी और जॉन अब्राहम के साथ निभाएँगे विलेन की भूमिका।

RKTV NEWS/एजेंसी (पीआर 24*7) 13 अगस्त।क्षितिज चौहान ने वेब शो चुट्ज़पाह (Chutzpah) में अपने चार्म से दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही अपने दमदार अभिनय से लोगों पर एक प्रभावशाली छाप भी छोड़ी है। अब वह इस स्वतंत्रता दिवस पर जॉन अब्राहम और शर्वरी स्टारर बॉलीवुड एक्शन-ड्रामा ‘वेदा’ में डेब्यू कर रहे हैं।
क्षितिज इस फिल्म में शर्वरी के साथ खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। वह दर्शकों को अपना यह नया अवतार दिखाने के लिए उत्साहित हैं। इस सन्दर्भ में उन्होंने कहा, “जॉन और शर्वरी के साथ स्क्रीन शेयर करना और निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म के ज़रिए बड़े परदे पर आना मेरे लिए एक अच्छा अवसर था, मैं इस किरदार के साथ अपने व्यक्तित्व का दूसरा पहलू दिखाने जा रहा हूँ। मुझे उम्मीद है कि 15 अगस्त को जब फिल्म रिलीज़ होगी, तो दर्शक इसे पसंद करेंगे।”
थ्रिलर चुट्ज़पाह के बाद, वेदा उनकी दूसरी ऑनस्क्रीन आउटिंग है, लेकिन बॉलीवुड में यह उनकी पहली फिल्म है। इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होनेवाली इस फिल्म के ट्रेलर में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और प्रभाव के लिए खूब सराहा जा रहा है। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी हैं।

Related posts

वैशाली: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने आयोजित की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के एकीकरण का कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल को सौंपा गया – उपराष्ट्रपति

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी बहुउद्देश्यीय-प्रभावकारी जमीनी सुरंग का कम विस्फोटक के साथ युद्धक गोलाबारी हेतु सफल संचालन किया।

rktvnews

ओबीसी कैटेगरी के तहत मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण खत्म करने के कर्नाटक सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट सूचीबद्ध करने के लिए सहमत।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की विभागीय बैठक।

rktvnews

भोजपुर : बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी को ले कार्यकर्ता बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment