RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

दरभंगा:मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण ने आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/दरभंगा( बिहार )06दिसम्बर। गुरूवार को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय असराहा खिरमा केवटी दरभंगा का मो.जमा खान मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार के द्वारा उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर विधायक केवटी मुरारी मोहन झा, विधायक अलीनगर मिश्रीलाल यादव,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो.सोहैल,अपर सचिव इबरार आलम, अपर सचिव सह निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण मो.अमीर अफाक अहमद फैजी, इरशाद अली आजाद, मेजर इकबाल हैदर,एजाज अहमद, मो.मेराज अहमद, मो.हाफिज अबू शहमा इरशादुललाह आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ समा रौशन कर किया गया।
मंत्री महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी का शुक्रिया अदा करता हूँ कि समाज के कमजोर, गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा नहीं ले पा रहे थे, पढ़ नहीं पा रहे थे, उनके लिए सोचने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय का उद्घाटन हम लोग किए हैं। साथ ही कई जिलों में शुरुआत करने जा रहा हूँ।
सभी बच्चों से अनुरोध किया कि आप लोग एक मिसाल कायम करें। उन्होंने सबों से अनुरोध किया कि जिस तरह से आवासीय विद्यालय मिला है बच्चे पढ़े,अभिभावक सपोर्ट करें।
उन्होंने कहा कि कोई भी परेशानी, कठिनाई हो,खबर करेंगे हम लोग आप लोगों के बीच नजर आएंगे।
बच्चों से अनुरोध किया कि आप लोग संकल्पित हो जाओ कि मुझे मंजिल पाना है, बच्चे मंजिल के मुताबिक मेहनत करेंगे सफलता जरूर मिलेगी, इतिहास गवाह है।
उन्होंने सभी अभिभावक से भी अनुरोध किया की बच्चों को स्कूल भेजने का काम करेंगे।

Related posts

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलम्पिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का किया अनावरण।

rktvnews

सामाजिक बंधन ढीलें पड़ जायेंगे और विखंडन हावी होने लगेगा :अनायास

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संत रविदास जयंती सह वसंत उत्सव के उपलक्ष में विद्वत संगोष्टी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण।

rktvnews

नवादा:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment