RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर द्वारा जिला भर मे लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया।

RKTVNEWS/ आरा (भोजपुर) 02 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर के बूथो पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नेताओं और कार्यकताओ ने केन्द्र सरकार द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों के बीच जा कर उनसे संपर्क किया।लाभार्थियों को प्रधानमंत्री का प्रणाम पत्रक का वितरण किया गया।उनके दरवाजे पर लाभार्थी की समृद्धि मोदी की गारंटी वाला स्टिकर चिपकाया गया।साथ ही मिस्ड काँल करवा कर प्रधानमंत्री के गारंटी योजना मे सम्मिलत किया गया। नेताओं और कार्यकताओ द्वारा राशन कार्डधारियो को आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर देते हुए आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने की अपील की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे आरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं. चार मे लाभार्थी संपर्क किया गया।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे बड़हरा विधानसभा के बीबीगंज ,कौशल विद्यार्थी के नेतृत्व मे तरारी विधानसभा के सिकरहट्टा, भाजपा नेत्री सुषुमलता के नेतृत्व मे जगदीशपुर के दांवा,शालिनी सिंह के नेतृत्व मे संदेश विधानसभा के खनगाँव,शाहपुर विधानसभा मे सतीश भट्,अगिआंव विधानसभा मे मंडल अध्यक्षो के नेतृत्व मे संपर्क अभियान चलाया गया।
आरा मे उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, निशांत सिंह सेंगर,प्रकाश सहनी सहित कार्यकताओ ने संपर्क किया।
बड़हरा विधानसभा के बेहरा गाँव मे सूर्यभान सिंह के नेतृत्व मे लाभार्थी संपर्क किया गया।
इसके अलावा सभी सातो विधानसभा अंतर्गत सभी 32 मंडलो के बूथो पर जिला,म़डल,बूथ पदाधिकारी, नेतागण,कार्यकताओ द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया।

Related posts

भोजपुर:तेजस्वी यादव व मुकेश साहनी की बिहियां में हुई चुनावी सभा।

rktvnews

वैशाली:अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम अंतर्गत मृतक के आश्रित को दी गई सरकारी नौकरी।

rktvnews

आज की सरकार लाचार है; वह FIR दर्ज नहीं कर सकती क्योंकि एक न्यायिक आदेश बाधक है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले भर में किया आयोजन! माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि और रोगियों के बीच फलों का किया वितरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सबके दिलों में हमेशा बनें रहेंगे गोस्वामी तुलसीदास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

16 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment