RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 दिसंबर। गुरूवार को महाराजा कॉलेज में 29 वां वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय 2024-25 एथलेटिक मीट की शुरुआत हुई l तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के 22 कॉलेजों ने भाग लिया है l एथलेटिक झंडा तोलन ,और प्रतियोगिता की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुई जिसकी सलामी कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने ली l इसके बाद महाराजा कॉलेज के प्रशांत कुमार सिंह ने मशाल लेकर और रूपा कुमारी तथा रूद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाने का कार्य किया l प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की घोषणा मुख्य अतिथि प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने की l
महाराजा कॉलेज के प्रधानाचार्य सह आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो.आलोक कुमार ने सभी आगत अतिथियों को शाल, बुके तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l
उद्घाटन भाषण में कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन में रहकर खेलने की अपील के साथ ही अगले साल और अधिक संख्या में भाग लेने की अपील महाविद्यालयों से की है l कुलसचिव प्रो. रणविजय कुमार और प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा ने भी खिलाड़ियों को सम्बोधित किया l प्रो. सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. गाँधी जी राय, प्रो. सत्य नारायण सिंह, प्रो. अनिल श्रीवास्तव, प्रो. कामिनी सिंह, प्रो. संजय कुमार सिंह, प्रो. अनवारुल हक़ सहित विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी प्रो.जीतेन्द्र सिंह , प्रो चंचल कुमार पांडे, प्रो नियाज अहमद ,प्रो अरुण कुमार साहित्य अन्य पूर्व प्राचार्य और गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही l आज के आयोजन में महिला पुरुष का दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद डिसकस थ्रो आदि का सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:जनपद को वर्ष 2024-25को मिला 1420100 पौध रोपण करने का लक्ष्य।

rktvnews

सारण:चुनाव कार्य में लगे अधिकारी लीडर की तरह करें कार्य:प्रमंडलीय आयुक्त सरवनन एम

rktvnews

राष्ट्रपति ने विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 का उद्घाटन किया।

rktvnews

बेतिया:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत प्रचार रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बागपत:जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

rktvnews

दरभंगा:अंडरट्रायल रिव्यू कमिटी की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment