RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)04 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय जलसर्वेक्षण कार्यालय में भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक ‘इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स वॉल्यूम 1-2‘ का भी विमोचन किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय हमारी नौसेना का एक अभिन्न अंग है, जो हमारे समुद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनएचओ समुद्रों और जलमार्गों का सटीक मानचित्रण करके नौसेना और तटरक्षक बल को हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के लिए सक्षम बनाता है।
राज्यपाल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वायत्त प्रणाली और उपग्रह दूरसंवेदन जैसी उभरती टेक्नोलॉजी समुद्री संचालन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की क्षमता रखती हैं। इन प्रगतिशील तकनीकों को अपनाकर, हमारी नौसेना समुद्री शक्ति के क्षेत्र में अग्रणी बनी रहेगी। भारतीय नौसेना और एनएचओ की सफलता की नींव रखने वाले हमारे वीर सैनिकों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के प्रति हम कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों के दौरान नौसेना के आधुनिकीकरण बजट का दो तिहाई से अधिक हिस्सा स्वदेशी खरीद पर खर्च किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप हम स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि आज हमारी नारी शक्ति देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, आज वे सशस्त्र बलों से लेकर संसद तक हर क्षेत्र में देश के विकास में बराबर की भागीदार बन रही हैं। अब सशस्त्र बलों में नारी शक्ति को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे संकल्पों, भावनाओं और आकांक्षाओं की एकता के सकारात्मक परिणामों की झलक दिखाई दे रही है, क्योंकि आज प्रत्येक भारतीय ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित है। देश, इतिहास से प्रेरणा लेकर नए संकल्प के साथ उज्ज्वल भविष्य का रोड मैप तैयार करने में जुटा है। यह संकल्प हमें विकसित भारत की ओर ले जाएगा।

Related posts

रायपुर : भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में स्वामी कैलाशनंद गिरि व शिवांगी खारवाल की होगी उपस्थिति:छोटू सिंह

rktvnews

हमारा लक्ष्य है 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनना, इसके लिए सीमाओं पर शांति आवश्यक : उपराष्ट्रपति

rktvnews

मंत्रिमंडल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और मिस्र के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर की स्‍वीकृति दी

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:कुटीर उद्योगों की स्थापना एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे : उप मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment