RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गाँवों की समस्या से रुबरू हुए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अगस्त।केंद्र सरकार के विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं से अवगत होने तथा उसका निदान करने के उद्देश्य से आरा सांसद और भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय मंत्री आरके सिंह भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के करजा बाजार, दामोदरपुर, जवइनिया, सेमरिया और शाहपुर का दौरा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने जवइनिया गांव में गंगा के कटाव का जायजा लिया तथा इसके निराकरण के लिए आवश्यक उपाय करने का आश्वासन दिया। जवइनिया में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गंगा के कटाव को एक गंभीर समस्या बताते हुए इसके रोकथाम के लिए यथाशीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे उत्तर प्रदेश सरकार से भी बात करेंगे ताकि इस समस्या के निदान के लिए दोनों तरफ से कार्रवाई की जाय। शाहपुर में बस स्टैंड बनाने की लोगों द्वारा किए गए मांग पर उन्होंने बस स्टैंड बनाने का आश्वासन दिया। लोगों ने केंद्रीय मंत्री से फोरलेन से शाहपुर आने के लिए अंडरपास बनाने और बिजली के जर्जर तार एवं ट्रांसफार्मरों को ठीक कराने की मांग की। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का शाहपुर, दामोदरपुर सहित अन्य जगहों पर गाजे बाजे और फूलमाला के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी, मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा, राकेश विशेश्वर ओझा, सतीश भट्ट, शंभू शरण मिश्रा, अंकित पांडे, अरविंद पांडे, बंटी पांडे, चंदन पांडे, गनू पांडे, प्रदीप गुप्ता, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शहीद के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री

भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के रंडाडीह गांव के लाल शहीद गौतम कुमार के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री आरके सिंह। झारखंड के सिंहभूम जिले के तुंबा जंगल में नक्सलियों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हुए शाहपुर के लाल हवलदार गौतम कुमार के परिजनों से उनके गांव रंडाडीह पहुँच कर केंद्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय मंत्री आरके सिंह ने  शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दी। शहीद के परिजनों को आर्थिक सहायता देने, अनुकंपा पर नौकरी दिलाने तथा शहीद के नाम पर गांव में पुस्तकालय बनवाने, शहीद का स्मारक बनवाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का नेतृत्व किया; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक रोहताश चौधरी दिल्ली से शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर: इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

नितिन गडकरी ने कहा कि हम बीओटी मॉडल को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे इसे निवेश के अनुकूल और निजी भागीदारी के लिए आकर्षक बनाया जा सके।

rktvnews

भोजपुर: नीतीश कुमार की “पिकनिक यात्रा” से निराश हुए जिलेवासी, शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण के घोषणा की थी आस: मनोज सिंह

rktvnews

संपूर्ण राजस्थान भ्रमण पर प्रबुद्ध लेखक सुरेश पटवा की शोधपूर्ण किताब “शौर्य भूमि की सैर” लोकार्पित हुई।

rktvnews

राजस्थान:नववर्ष पर रैनबसेरों में पहुंचे मुख्यमंत्री जाना लोगों का हाल, लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा, निराश्रितों को बांटे कम्बल।

rktvnews

Leave a Comment