RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कुशल राष्ट्रपति और सादगी के प्रतीक थे डा राजेन्द्र प्रसाद : डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 दिसंबर।भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मंगलवार को आरा सदर अस्पताल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर गांव गरीब चेतना मंच के संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मनाया गया। माल्यार्पण के बाद डॉ के एन सिन्हा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता आंदोलन सेनानी, देशरत्न, डॉ राजेंद्र प्रसाद को महात्मा गांधी के प्रमुख अनुयायियों में से एक थे । उनका व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद न्यायविद और देश के कुशल राष्ट्रपति और सादगी के प्रतीक थे। सदर अस्पताल के एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद एक अच्छे शिक्षाविद भी थे । उनके किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सदर अस्पताल के डीएस डॉ अरुण कुमार ने कहा कि देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गांव के पुराने रीति रिवाज को देखते हुए ” हिन्दू _मुस्लिम मित्रों के साथ” कबड्डी खेलने का बचपन भी प्रासंगिक है और उनकी शादी भी 12 वर्ष की उम्र में ही हुआ जो आज भी उनका विवाह ऐतिहासिक है। डॉ राजेंद्र प्रसाद का यादें पठन पाठ को लेकर शिक्षक ने उनका शिक्षा को चुनौति के रूप में स्वीकार किया। वह उक्ति ” एग्जामिनी इज द वेटर दैन एग्जामिनर ।दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रतीक ने बताया कि प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जिला भोजपुर और बक्सर जिले के सवर्गीय सच्चिता बाबू की यादें भी आजाद भारत की संविधान निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई जो ऐतिहासिक है।अंत में मंच संयोजक सह जदयू नेता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन सेनानी डॉ राजेंद्र प्रसाद अपने राष्ट्रपति काल में एक सुयोग्य प्रशासक , महात्मा गांधी के सहयोगी बन कर नैतिक मूल्यों की रक्षा नीति ,नैतिकता और आजाद भारत के सजग प्रहरी बन कर आधुनिक भारत देश के निर्माणकर्ता के रूप मे अहम भूमिका निभाई जो ऐतिहासिक पुरुषों में प्रासंगिक हैं। प्रमुख लोगों में पप्पू जी, ललन कुमार,रणधीर कुमार,सुदर्शन राम, दिलीप पाठक,मो इस्लाम, सुरेंद्र पासवान, शशि भूषण चंद्रवंशी, मुना जी,कौशल किशोर, राहुल कुमार,अजय कुमार, संजीव कुमार,रंगीला राम,राम प्रवेश राम मौजूद रहे।

Related posts

विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कॉर्पोरेट और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान ने लीन कैंपस स्टार्टअप्स (ट्रस्ट) और डब्ल्यूईआईसीआई इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केन्द्रीय प्रभारी सह संयुक्त सचिव, भारत सरकार ,महावीर प्रसाद ने अपने दौरे के दूसरे दिन शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

भोपाल:पूनम-42’ श्रृंखला अंतर्गत मानव संग्रहालय में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पंडित राहुल शिवकुमार शर्मा का संतूर वादन।

rktvnews

वैशाली महोत्सव–2026 की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व।

rktvnews

व्यवसायी संघ भोजपुर जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न!23 जनवरी 24 को जिलाधिकारी के समक्ष होगा विशाल धरना:व्यवसायी संघ

rktvnews

भोजपुर: नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों द्वारा आपदा एवं भूकंप सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment