RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:लोकनायक जयप्रकाश स्मारक संस्थान ने जेपी सेनानी सुधीर केशरी को अर्पित की श्रद्धांजलि।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 दिसंबर। आज लोकनायक जयप्रकाश स्मारक संस्थान की एक आपात बैठक आयोजित कर जे पी सेनानी और संस्थान की कार्यकारिणी के समर्पित सदस्य स्व. सुधीर केसरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। लगभग दस दिनों से बीमार चल रहे सुधीर जी का कल रात पटना के महावीर संस्थान अस्पताल में निधन हो गया। श्री केसरी 1974 के छात्र आन्दोलन के एक नेतृत्वकर्ता थे।आन्दोलन के क्रम में और आपातकाल में भी वे कई बार जेल जा चुके थे।श्रद्धांजलि सभा को 1974 आन्दोलन और जयप्रकाश स्मारक संस्थान के कई प्रमुख साथियों ने उनके आरा स्थित आवास पहुंच कर अंतिम दर्शन किये और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपस्थित सभी सदस्यों ने सुधीर जी के संस्मरणों को याद किया। डा. नीरज सिंह ने उनके द्वारा बुलंद आवाज में लगाये जाने वाले नारों को याद किया। पूर्व वार्ड पार्षद नाथूराम ने सुधीर को एक निडर संघर्षकर्ता बाताया. अरूण श्रीवास्तव ने जेल में उनके साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि सुधीर जेल प्रशासन से भी संघर्ष करने में पीछे नहीं रहते थे।शेषमणी कुमार सिन्हा उर्फ राजू जी ने आरा जेल गेट पर हुए पुलिस के साथ झड़प के समय सुधीर के जुझारूपन को याद किया. गुलाबचंद प्रसाद जिन्होंने सबसे पहले सभी मित्रों को सुधीर के निधन की सूचना दी ने सुधीर केसरी के साथ जेल जीवन की अनन्य मित्रता को याद करते हुए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महासचिव सुशील कुमार ने बताया कि विगत 22 नवंबर से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था. उन्हें टायफाइड हुआ, उसके कारण शुगर लेवल बहुत नीचे चला गया और वे कौमा की स्थिति में चले गये. सीटी स्कैन में उनके पेट में कैंसर जैसी बिमारी का पता चला, इस कारण उन्हें महावीर कैंसर अस्पताल लाया गया था. पर दुर्भाग्यवश कल यानी 02 दिसंबर को रात ११ बजे इलाज शुरू होने के पहले ही सुधीर चल बसे।विगत कुछ वर्षों से सुधीर पटना में अपने छोटे बेटे के साथ रह रहे थे. सुधीर हम सभी के अनन्य मित्र होने के साथ ही एक जुझारू व्यक्तित्व के स्वामी थे. सरकारी सेवा में होने के बावजूद सामाजिक और संघर्षात्मक कार्यक्रमों में निरंतर भाग लेते रहे थे. उनके असामयिक निधन से पूरा जे. पी. सेनानी परिवार मर्माहत है.
शोक सभा में उपरोक्त साथियों के अलावे सरफराज अहमद, रामाकांत ठाकुर,राना प्रताप सिंह, सलिल भारतीय, अशोक मानव, रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी, सुशील तिवारी, दिनेश सिन्हा, उमेश केसरी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह (विधायक) दीपक श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।सभी मित्रों ने सुधीर केसरी की शव यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी. दाह संस्कार के लिये उन्हें बक्सर शमशान घाट के लिये विदा किया गया।

Related posts

पॉडमास्टर्स 2025: एक ब्लॉकबस्टर इवेंट, जिसने भारत के पॉडकास्टिंग दृश्य को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।

rktvnews

भोजपुर:डॉ भीम सिंह भवेश का प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ हुआ संवाद,किये गये सम्मानित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त सह जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट शासी परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रवर्तन निदेशालय को शराब,बालू माफिया, संगठित अपराधियों की अवैध सम्पति अधिग्रहित करने का प्रस्ताव भेजा गया।

rktvnews

भोजपुर:सेवानिवृत्ति पर प्रयोगशाला प्रभारी भरत सिंह को सम्मानित कर दी गई विदाई।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की उपस्थिति में जीविका दीदी द्वारा जीविका भवन का उद्घाटन एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment