RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वदेशी जागरण मंच दक्षिण बिहार द्वारा आयोजित हो रहे प्रान्तीय आयोजन की तैयारी के संबंध में की गई बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 जून। रविवार को स्वदेशी जागरण मंच आरा ने दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग 21-22 जून 2025 की तैयारी के संबंध में संघ कार्यालय आरा में बैठक की। बैठक में देश के वर्तमान चुनौती पूर्ण समय में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का घोषणा किया और यह भी कहा कि भारत के बाजार में चीन का 67% कब्जा हो गया है जिसे मुक्त कराने के लिये चायना मुक्त भारत का संकल्प लेना होगा और मल्टीनेशनल अमेरीका, तुर्की कंपनियों का बहिष्कार आवश्यक है ।इसी परिपेक्ष्य में दक्षिण बिहार के 17जिलों से सैकड़ो स्वदेशी कार्यकर्ता अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन आ रहे है जो दो दिनों में 8 सत्रों के द्वारा चलने वाले प्रांतीय विचार वर्ग में पूर्ण स्वदेशी का संकल्प लेंगे।संगठन मंत्री ने कहा कि अब स्वदेशी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वदेशी विदेशी का पत्रक दुकान दुकान , गांव गांव , घर पर पहुंचाने की तैयारी शुरु हो गई है ।
बैठक में रामेश्वर मिश्र ,रामनाथ ठाकुर , यशवंत सिंह,राज बहादुर सिंह ,राजीव रंजन राय ,नीरज मिश्र ,भीम शाह पीयूष पांडे आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में राज्य स्तरीय “रेल परीक्षा” का सफल आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:ए0एस0एम0 उच्च विद्यालय बलिहार में आयोजित शिक्षा संवाद में शामिल हुए जिलाधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुर्गम गांवों में रहने वाले कई जनजातीय परिवारों की जीवन-रेखा बनी हर्रानाला से दुगलई सड़क।

rktvnews

भोजपुर : बिहार मे फिर जंगलराज नहीं आने देना है : पवन सिंह 

rktvnews

पं विश्वनाथ शुक्ल ‘चंचल’ की प्रथम स्मृति-पर्व पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, दी गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

Leave a Comment