RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण में मतदाताओं की सुविधा का रखा गया है पूरा ध्यान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

किसी भी परिवार का विखंडन न हो, इस पर भी किया गया है कार्य।

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण का प्रस्ताव अब भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।

अनुमोदन के पश्चात अंतिम रूप से मतदान केन्द्रों की सूची की जाएगी प्रकाशित।

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)10 जुलाई।जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण (Rationalisation) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों की ओर से प्राप्त आपत्तियों एवं दावों की भौतिक सत्यापन फील्ड अधिकारियों द्वारा पूरी गंभीरता के साथ की गई है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युक्तिकरण की प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी परिवार का विखंडन न हो और सभी मतदाताओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
जिलाधिकारी ने आगे जानकारी दी कि मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण का प्रस्ताव अब भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा, जिसके पश्चात अंतिम रूप से मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रक्रिया की पारदर्शिता की सराहना की।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच,कुमार रविन्द्र, निदेशक, डीआरडीए,अरुण प्रकाश, एसडीएम, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विकास कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लाल बहादुर राय, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, यशलोक रंजन, विवेक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 04 जनवरी 25

rktvnews

चतरा:सुशासन सप्ताह 2024 प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

एसजेवीएन ने उन्नत भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग के जरिए सुरंग परियोजना के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए आईआईटी- पटना के साथ साझेदारी की।

rktvnews

हुलास पांडे के पुत्र के निधन पर लोजपा रा ने शोक व्यक्त किया।

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी और नगर परिषद अध्यक्षा द्वारा नव निर्मित डीलक्स शौचालय का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment