RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:राजस्व अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान।

अंचलाधिकारी ने दर्ज कराया सनहा, पुलिस जांच में जुटी।

जिला पदधिकारी ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की।

संदिग्ध कॉल से रहें सावधान एवं सतर्क।

किसी भी तरह की ठगी की तुरंत करें रिपोर्ट।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)03 सितंबर।राजस्व अधिकारी बनकर मोबाइल पर आवेदक से धोखाधड़ी करने का मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है। जिला पदाधिकारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य हो कि ठकराहां के राजस्व अधिकारी बनकर एक शख्स ने मोबाइल फोन के माध्यम से आवेदक से ठगी करने का प्रयास किया, जिसका ऑडियो वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी ठकराहां नें स्थानीय थाने में सनहा दर्ज करा दिया है और पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अज्ञात या संदिग्ध फोन कॉल पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की मांग या प्रलोभन में न फंसें। यदि कोई व्यक्ति अधिकारी या कर्मचारी बनकर ठगी का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन या निगरानी विभाग को दें।
उन्होंने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि धोखाधड़ी करने वाले गिरोह सक्रिय रहते हैं और सरकारी पदाधिकारी बनकर आम लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। संदिग्ध कॉल से सावधान एवं सतर्क रहें। किसी भी तरह की ठगी का तुरंत रिपोर्ट करें।

Related posts

बजट 2026-27 युवा शक्ति पर आधारित एक अनूठा बजट हैः वित्त मंत्री

rktvnews

भोजपुर के लाल ने लहराया जीत का परचम कांस्य पदक किया हासिल। चाइना में होने वाली एशियन एथलेटिक्स गेम के लिए नामित।

rktvnews

भोजपुर :निर्दलीय प्रत्याशी मनोज उपाध्याय ने किया शक्ति प्रदर्शन, पूजन के बाद जनप्रतिनिधियों के विशाल जनसमूह के साथ भरा नामांकन।

rktvnews

भोजपुर भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सागर ने रामनवमी पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आरके सिंह के खिलाफ नारेबाजी पर क्षोभ प्रकट किया।

rktvnews

भोजपुर : एसबीआई शाहपुर ने चलाया जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment