RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)29 नवम्बर। आगामी 14 दिसंबर 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ गुरूवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने समीक्षात्मक बैठक की।
उन्होंने कहा कि ऐसे सुलहयोग्य वाद जो ग्राम कचहरी में लंबित है और पक्षकारों के बीच सुलह समझौते की गुंजाइश है तो पक्षकारों को ग्राम कचहरी में बुलाकर प्रि-काउंसलिंग के जरिए समझौता कराने का प्रयास करें।
समझौता पश्चात वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए तैयार करें।
जिला जज ने कहा कि ग्राम कचहरियों के सभी प्रतिनिधि स्थानीय और सामाजिक होते हैं तथा मामले के सभी पहलुओं को भलीभांति समझते हैं।
मामलों में स्थानीय पक्षकारों के होने से उनके बीच समझौता करना आसान होता है, इसलिए अधिक से अधिक मामलों में सुलह समझौता करायें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि ग्राम कचहरियों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करायें साथ ही लोगों को लोक अदालत के फायदों से अवगत करायें।
उन्होंने निष्पादन योग्य सुलहनीय वादों की सूची जमा करने का भी निर्देश दिया।

Related posts

भोजपुर:बेटियों की शादी में संपन्न लोग मदद करे, अन्यथा धर्म परिवर्तन का खतरा: बीजेपी नेता अजय सिंह

rktvnews

नारनौल:स्वच्छ भारत मिशन को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) की मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ हुई वीसी।

rktvnews

नवादा: ईवीएम एवं वीवी पैट के प्रथम स्तरीय जाॅच कार्य का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

नितिन गडकरी ने रांचीमें 9400 करोड़ रुपये की 21 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment