RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा: ईवीएम एवं वीवी पैट के प्रथम स्तरीय जाॅच कार्य का निरीक्षण किया गया।

नवादा/बिहार 25 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा के द्वारा आज सदर प्रखंड में स्थित ईवीएम एवं वीवी पैट के प्रथम स्तरीय जाॅच कार्य का निरीक्षण किया गया। आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के लिए ईवीएम एवं वीवी पैट के प्रथम स्तरीय जाॅच कार्य आज 25.10.2023 से प्रारंभ की गयी है जो 13.11.2023 तक पूर्ण होगी। आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप एफएलसी का कार्य अपेक्षित गति से चल रहा है ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रतिदिन 09ः00 बजे पूर्वा0 से 07ः00 बजे अप0 तक कार्य होगा। 10 अभियंताओं और आठ जे ई को इस कार्य में लगाया गया है, जिन्हें निर्देश दिया गया है कि ससमय कार्य पूर्ण कर लें। एफएलसी कार्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया जा रहा है। उप निर्वाचन पदाधिकारी नवादा द्वारा इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।
ईवीएम-वीवी पैट कोषांग के नोडल पदाधिकारी लगातार पर्यवेक्षण करेंगे। इसके लिए सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी से लगातार माॅनेटरिंग की जा रही है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आयोग द्वारा विहित विधि के तहत् एफएलसी प्रक्रिया की पूरी निगरानी की जा रही है। इसकी रिकाॅर्डिंग भी की जा रही है । इस अवसर पर दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा, कोषांग के नोडल पदाधिकारी मो0 जफर हसन, उप निर्वाचन पदाधिकारी महेश कुमार के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भारोत्तोलन प्रतिभा खोज चयन कार्यक्रम हेतु बैठक संपन्न!खिलाड़ियों का ट्रायल के बाद चयन 17 जुलाई को।

rktvnews

भोजपुर:विश्वकर्मा मंदिर सतपहाडी़ में धुम धाम से हुई देव शिल्पी की पूजा।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:श्रीरामलला मंदिर में 30 अप्रैल को होगी मूर्तियों की स्थापना, जून में प्राण प्रतिष्ठा।

rktvnews

दरभंगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नामकरण की सुसंगत प्रणाली (एचएसएन) कोड के मानचित्रण पर मार्गदर्शन पुस्तक का अनावरण किया।

rktvnews

विकसित भारत @2047 की थीम नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दिशा की ओर एक कदम उठाते हुए स्मार्ट खाद्यान्न भंडारण प्रणाली उद्योग में हस्तांतरित की गयी।

rktvnews

Leave a Comment