RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना पुलिस की विशेष पहल,ईव टीजिंग की रोकथाम के लिए “शक्ति दल” का गठन,शैक्षणिक संस्थानों के आस – पास तत्परता से है सक्रिय।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)20 अगस्त।वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा हेतु पटना पुलिस द्वारा शक्ति दल का गठन किया गया है। यह दल ईव टीजिंग की रोकथाम हेतु पटना के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के आस-पास पूरी तत्परता के साथ सक्रिय है I
इसी परिप्रेक्ष्य में आज सुश्री दीक्षा, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना द्वारा विशेष रूप से बोरिंग रोड, एस.के. पुरी पार्क क्षेत्र एवं मरीन ड्राइव पर शाम के समय बढ़ी हुई भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया।
इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी निगरानी रखी गई, साथ ही सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों—विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की गई।

Related posts

सीआईआई के साथ साझेदारी में एयूआरआईसी में 20,000 वर्ग फुट में कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी; अगले सप्ताह समझौता ज्ञापन की उम्मीद: सचिव, डीपीआईआईटी

rktvnews

जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग अंतर्गत डोर स्टेप डिलीवरी से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वर्ण पदक विजेता दंडोतिया को दी बधाई।

rktvnews

तिरंगा : भगवा के पक्षधर भी इसे मानने को क्यों हुए मजबूर?

rktvnews

देश के मुसलमान भारतीय, नहीं मानते संसाधनों पर पहला हक: इंद्रेश कुमार

rktvnews

Leave a Comment