RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:डी. आर. सी. सी. की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया मासिक लक्ष्य का निर्धारण।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)25 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, सीवान के अन्तर्गत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई ।समीक्षा के क्रम में निम्नांकित निर्देश दिए गए।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एवं मुखमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता के मासिक रैंकिंग में संतोष व्यक्त किया गया। परंतु कुशल युवा कार्यक्रम की रैंकिंग से असंतोष व्यक्त किया गया। इसमें सुधार हेतु और अधिक प्रयास करने का निर्देश दिया गया।
BSCC, SHA एवं KYP योजना अन्तर्गत माह-दिसंबर-24 के लिए मासिक लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसमे BSCC के लिए 250, SHA के लिए 500 तथा KYP के लिए 800 आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के अन्तर्गत संचालित प्रशिक्षण को बढ़ाने का आदेश दिया गया।
आधार कार्ड एर्व पैन कार्ड बनाने वाले कर्मियों का भी बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनवाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा 05 दिसंबर 2024 को बड़े पैमाने पर कार्यशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। जिसमें जिला नियोजन पदाधिकारी एवं श्रम अधीक्षक को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों को लाभ देने का निर्देश दिया गया।

Related posts

भोजपुर:धनतेरस पर मां मालती बजाज शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़, ऑफर ने खींचा ध्यान।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

दरभंगा:शिक्षा संवाद’’ में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक एवं अन्य नागरिकों ने लिया भाग।

rktvnews

दुमका: एक दिवसीय प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

मूलभूत आवश्यकताओं और जन-उपयोगी सुविधाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment