RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: वर्तमान समय में आम जनता तक पहुंचने का सबसे सुलभ माध्यम है सोशल मीडिया: अपर सचिव,गृह विभाग

RKTV NEWS/पटना (बिहार)25 नवंबर। गृह विभाग के अपर सचिव की अध्यक्षता में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर विभाग की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आहूत की गई. बैठक में पुलिस मुख्यालय, बिहार पुलिस भवन निर्माण, अभियोजन, अग्निशमन सेवा, सैनिक कल्याण, कारा सुधार तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे. अपर सचिव ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया आम जनता तक पहुंचने का सबसे सुलभ माध्यम है. गृह विभाग, बिहार सरकार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, कार्यों और उनकी प्रगति की जानकारी नियमित रूप से साझा करता है. इन पोस्ट्स का उद्देश्य नागरिकों को गृह विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं, उनके उद्देश्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराना है. विभाग का यह प्रयास है कि सोशल मीडिया के माध्यम से न केवल सूचना का आदान-प्रदान हो, बल्कि नागरिकों के साथ एक पारदर्शी संवाद भी स्थापित किया जा सके।

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने आयोजित की महिला विधिक जागरूकता शिविर।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईएम मुंबई के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:सरकार की GST सुधारो का लाभ सभी को मिले,देश के सभी व्यक्ति लाभान्वित हो: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

rktvnews

खैरागढ़:नवपदस्थ कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कुपलति से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर:जे जे कालेज में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रांची:जनजातीय समाज को सम्मान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया :संजय सेठ

rktvnews

Leave a Comment