RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:तरारी और सहार प्रखंड के एनडीए कार्यकताओ के बैठक मे शामिल हुए आर के सिंह।

90 के दशक में बिहार में अपराध,लूट,भ्रष्टाचार और अपहरण की भरमार थी,आज नीतीश कुमार की सरकार में जनता भयमुक्त है: आर के सिंह

जातिवाद,भ्रष्टाचार और परिवारवाद के विरुद्ध विकास के नाम पर करें मतदान: आर के सिंह

माले सहित सभी विपक्षीय पार्टियां केवल देश और समाज को बांटने का करती है काम: आर के सिंह

एनडीए गठबंधन सबसे बड़ा गठबंधन ,इसके कार्यकर्ता देवतुल्य।

आरा /भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल। आज तरारी और सहार प्रखंड के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह शामिल हुए। तरारी बैठक की अध्यक्षता जनता दल यू के प्रखंड अध्यक्ष और संचालन भारतीय जनता पार्टी तरारी मंडल अध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम में एनडीए घटक दलों के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह ने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश का चुनाव है और देश की जनता ने अपना नेता नरेंद्र मोदी को मान लिया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित बन जाएगा और 2 साल बाद तीसरी अर्थव्यवस्था हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बहुत तेजी से विकास कर रही है। जहां बिहार में 90 के दशक में अपराध लूट भ्रष्टाचार अपहरण की भरमार थी बिहार की जनता भय का जीवन जीती थी, आज वही नीतीश कुमार के शासनकाल में पूरा बिहार अपराध मुक्त और भय मुक्त हो गया है। जंगलराज की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए हमे सतर्क रहने की जरूरत है। विकास के नाम पर वोट देने की अपील करनी चाहिए न कि जाति के नाम पर। जातिवाद, भ्रष्टाचारवाद,परिवारवाद के खिलाफ मतदान करना है। माले सहित विपक्षी पार्टियां केवल समाज और देश बाँटने की बाते करती है। आज सभी भ्रष्टाचारी नेता हो या कारोबारी सभी जेल के सलाखे के पीछे जा रहे है।बेल भी नही हो रहा है। सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और.सबका प्रयास से सरकार चलाने वाले को वोट दिजीए,ताकि देश विकसित और संविधान मजबुत बने।
बैठक मे शामिल जदयू नेता सुनील पांडेय,पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर, पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी,मिथिलेश कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, शाहाबाद क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थ शंभु,सह प्रभारी अशोक भट्ट,भाजपा जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,विद्यासागर पांडेय,हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय आदि नेताओं ने एनडीए गठबंधन मे एकजुटता दिखाते हुए एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह को रिकार्ड मतो से जिताने के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार सौ पार और बिहार के चालीस के चालीस सीटो पर जीत सुनिश्चित करने पर विश्वास जताया। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए जन-जन संपर्क कर केन्द्र, बिहार सरकार और अपने सांसद की उपलब्धियो को पहुंचाने की बात कही। सभी ने कहा कि एनडीए गठबंधन सबसे बड़ा गठबंधन है और इसके कार्यकर्ता देवतुल्य है जो हमेशा समाज और देश के विकास कार्यो मे लगे रहते है। सभी बूथो पर एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करना है। हमे समाज के सभी वर्गो का सहयोग प्राप्त है।
सहार मे अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष रविरंजन सिंह और संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने किया।
बैठक मे तरारी प्रखंड अंतर्गत तरारी,सिकरहट्टा मंडल और सहार मे सहार मंडल प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता,जदयू, लोजपा(रामविलास),लोजपा(पारस),हम,रालोमो के नेतागण,कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में महाराष्ट्र के 4G कनेक्टिविटी डेटा प्रस्तुत किए।

rktvnews

सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक!मध्यप्रदेश निवेश के लिए तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:नीतीश सरकार रोजगार देने की बजाय युवाओं पर बरसा रही है लाठियां: शिवप्रकाश रजंन

rktvnews

भोजपुर:डा अशोक कुमार सिंन्हा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग क्षेत्र की परिचालन और साइबर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मैहर में संपन्न हुई अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक, सदस्यता अभियान को मिली गति।

rktvnews

Leave a Comment