RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 17 मार्च।आज 17 मार्च 2024 को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त प्रभात फेरी किला मैदान बक्सर से मॉडल थाना, एम0पी0 हाई स्कूल, पी0पी0 रोड़ होते हुए, मुनीम चौक से जमुना चौक, सत्यदेवगंज सब्जी मंडी होते हुए पुनः मॉडल थाना होकर किला मैदान बक्सर में वापस आई।
जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका) का आयोजन किया गया जो किला मैदान, बक्सर से आरंम्भ होकर जेल घाट तक सम्पन्न हुआ।
जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, बक्सर, अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर सदर द्वारा हरी झंडी दिखाकर बालक एवं बालिका मैराथन दौड़ को प्रारंभ किया गया। बालिका वर्ग में रूपा यादव को प्रथम स्थान, चाँदनी कुमारी को द्वितीय स्थान, दीपा कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग में अनिकेत कुमार ने प्रथम स्थान ,रितिक कुमार ने द्वितीय स्थान, चंदन साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मतदाता जागरूकता अभियान के उद्देश्य से आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5000.00 रुपए, द्वितीय विजेता को 3000.00 रुपए तथा तृतीय विजेता को 2000.00 की नगद राशि समाहरणालय, बक्सर में जिला पदाधिकारी द्वारा पुरस्कार के रूप में दी गयी।
मतदाता जागरूकता अभियान में उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बक्सर, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय,बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

जब मैं वोट देती हूं तो खुद को सशक्त महसूस करती हूं: वर्षा खान

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर कांग्रेस का धरना।

rktvnews

एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कार्यभार संभाला।

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने 10वें आयुर्वेद दिवस समारोह से पहले गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

rktvnews

क्रांति के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि एंड पिक्चर्स पर 12 जुलाई को हो रहा है ग्राउंडब्रेकिंग फिल्म ‘भीड़’ का प्रीमियर।

rktvnews

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा सदर अस्पताल, नवादा के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार।

rktvnews

Leave a Comment