RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में किया पूजन-अर्चन।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी और जन-सामान्य ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर की भेंट।

दीपावली की मंगलकामनाओं का हुआ आदान-प्रदान।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)20 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधियों समाजसेवियों, अधिकारी और जन-सामान्य से भेंट कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय ने भेंट दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, व्यापार-उद्योग जगत के प्रतिनिधियों व जन-सामान्य से भेंटकर उन्हें पर्व की मंगलकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पहले मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। यही कामना है कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से हर घर में उजाला और आनंद बना रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उल्लास और प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई दी।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:05 नवंबर 23

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता (वॉलिबॉल) के अंडर-17 आयु वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने लहराया परचम, लातेहार को 2-0 से हराकर स्टेट चैंपियन का जीता खिताब।

rktvnews

दरभंगा:जनता दरबार में डीएम ने कई मामलों का किया समाधान।

rktvnews

लैपटॉप गोद में रखने की आदत बन सकती है इनफर्ट‍िल‍िटी की वजह: डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

कैबिनेट ने अटल इनोवेशन मिशन को जारी रखने की मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment