बाढ़ व अति वर्षा के समय नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या।
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)03 जुलाई।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को खेकड़ा तहसील के यमुना नदी के तट के अलीपुर व काठा तटबंध का निरीक्षण किया और यमुना नदी के जल स्तर का जायजा लिया उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि बाढ़ क्षेत्र के जो दो-तीन गांव पूर्व में प्रभावित हुए थे उनमें समस्त चाक-चौबंद व्यवस्था रहे बाढ़ के समय और अति वर्षा के समय किसी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा जो काम किए गए उनका भी सत्यापन किया । जिलाधिकारी ने रिवरसाइड में बोल्डरकी पिचिंग करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा निरंतर निगरानी की जाए जहां सई हॉल बंद किए गए हैं उन पर निगरानी रहनी चाहिए।
मवीकला से सुभानपुर तक अलीपुर तटबंध की लंबाई 8.4 किलोमीटर है जल स्तर बढ़ाने की दृष्टिगत सिंचाई विभाग द्वारा 15000 कट्टे साइड में बल्ली 800 ,बोल्डर 365 क्यों वी को रिज़र्व में रखा गया है जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त बाढ़ क्षेत्र की 11 चौकियों पर कर्मचारी तैनात रहे बाढ़ कंट्रोल रूम सिंचाई विभाग 01234-251131 व 9412752348 है जिस पर कर्मचारी तैनात रहे और कोई भी समस्या है तो उसका तत्काल समाधान करा जाए।
इस अवसर पर एसडीएम निकेत वर्मा , अतुल कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ,रजनीश अधिशासी अभियंता सिंचाई आदि उपस्थित रहे।

