RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास संपन्न!शिक्षक, विद्यार्थियो, छात्र नेताओं, से भरा पंडाल प्रगति का द्योतक:कुलपति

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 अक्टूबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का 32वां स्थापना दिवस विश्वविद्यालय कैंपस में हर्षोल्लास संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति प्रो दुर्गविजय सिंह, मुख्य वक्ता प्रो के बी सिन्हा उपस्थित रहे।इस आयोजन में पंडाल में सैकड़ों लोग उपस्थित होकर स्थापना दिवस के साक्षी बने। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, तथा अतिथियो को अंगवस्त्र एवं मोमेंट को दे सम्मानित कर किया गया। स्वागत भाषण करते हुए वीकेएसयू के प्रतिकूलपति प्रो सी एस चौधरी ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।प्रो चौधरी ने कहा की अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा हो रही है वहीं हम सभी कलम की पूजा कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी समस्या को हम सबों ने मिलकर परीक्षा को पटरी पर लाया, दीक्षांत समारोह भी होगा, शिक्षकों का प्रमोशन आदि कार्य भी संपन्न होंगे। दक्षता के साथ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय चल रहा है। उन्होंने देवी मां का स्मरण करते हुए कहा की या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता नमस्तै नमस्तै नमस्तै नमो नमः सबका कल्याण होगा।
फुटाब के अध्यक्ष प्रो के बी सिंहा ने कहा कि कुलपति विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ-साथ सेनापति भी है। विद्यार्थी हित में ,विश्वविद्यालय के हित में, उच्च शिक्षा के लिए और कुलपति की गरिमा के लिए वीर कुंवर सिंह जैसा शेरदिल दिखाते हुए कार्य करनेवाले कुलपति का स्वागत है। प्रो सिन्हा ने उच्च शिक्षा के कार्य शैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि अपना जो गवर्नमेंट का कॉलेज है वह तो ठीक ही नहीं हो रहा है और दूसरे कॉलेज के लोगों पर हथौड़ा चलाने का काम कर रहे हैं। 2008 में ही इनकी ऐसे ही कार्य शैली थी जिसे वापस लेना पड़ा। इन्होंने कहा कि डंड़ा के बल पर उच्च शिक्षा को नहीं चलाया जा सकता है।
अध्यक्षीय भाषण में कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने पंडाल में उपस्थित शिक्षकों कर्मचारियों छात्र नेताओं मीडिया बंधुओं की जमकर तारीफ की ।वहीं कुछ प्राचार्यों के नहीं आने पर चिंता व्यक्त की। विश्वविद्यालय के कार्यों में शिक्षकों का सहयोग नहीं मिलने पर कहा की हजारों छात्र बिना शिक्षक के पढाये पास कर निकल गए ,यह भी शर्मनाक है,।
शिक्षक बहुत आगे पीछे सोच कर सामने नहीं आए जिसके लिए मैं लड़ रहा था। जबकि दूसरे संगठन के लोगों ने आवाज उठाकर भोजपुरी की मिट्टी का सम्मान बढ़ाया। मैं विद्वेष की भावना से कार्य नहीं करता बल्कि कुलपति का मान सम्मान एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ाने का कार्य करता हूं।
कार्यक्रम का सफल संचालन कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार ने लगातार अपनी जानकारी से विश्वविद्यालय के इतिहास को और सब के सहयोग के लिए लगातार अपने प्रतिभा का परिचय देते रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन का कार्य अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो अनुज रजक ने किया। राष्ट्र गान जन गण मन से कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रमुख उपस्थिति में प्रो गांधी जी राय प्रो बलिराज ठाकुर प्रो नवीन कुमार प्रो राधामोहन सिंह प्रो लतिका वर्मा,प्रो शिव परसन सिंह, प्रो नरेंद्र पलीत प्रो कौशलेंद्र कुमार प्रो विकास चंद्र, आदि रहे।

Related posts

स्कोडा ऑटो इंडिया ने सीमित संख्या में स्लाविया स्टाइल एडीशन को लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने सिपाही की मौत पर छपी खबर का किया खंडन, कहा छुट्टी नहीं मिलना नहीं थी वजह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 फ़रवरी 26

rktvnews

26 फरवरी : स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्य तिथि पर विशेष।

rktvnews

वरिष्ठ पत्रकार मनीष झा की पत्नी पूनम झा के असामायिक निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment