RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने अमर शहीद राजगुरु की जयंती और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जेटली की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

भोपाल/मध्यप्रदेश 24 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर शहीद राजगुरु की जयंती और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान तथा केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित सभागार में अमर शहीद राजगुरु तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. जेटली के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
अमर शहीद क्रांतिकारी राजगुरु का जन्म 1908 में महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ा में हुआ। वाराणसी में अध्ययन के दौरान उनका संपर्क क्रांतिकारियों से हुआ। वे जलियांवाला बाग हत्याकांड की नृशंसता से बहुत व्यथित और क्रोधित थे। अंग्रेज पुलिस अधिकारी साण्डर्स का वध करने में क्रांतिकारी राजगुरु ने शहीद भगत सिंह तथा क्रांतिकारी सुखदेव का पूरा साथ दिया था। क्रांतिकारी राजगुरू ने 23 मार्च 1931 को शहीद भगत सिंह तथा क्रांतिकारी सुखदेव के साथ लाहौर सेंट्रल जेल में फाँसी के तख्ते पर हँसते-हँसते झूलकर स्वतंत्रता संग्राम के प्रति लोगों के मन में अलख जगाई।
वरिष्ठ राजनीतिज्ञ अरूण जेटली का जन्म 28 दिसम्बर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने वकील से सफल राजनेता तक का सफर तय किया। वे भारत सरकार में वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री रहे। राजनीति में आने से पहले वे सुप्रीम कोर्ट में लॉ प्रैक्टिस कर रहे थे। स्व जेटली का 24 अगस्त 2019 को 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

Related posts

मुजफ्फरपुर:गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक संपन्न, अवैध भंडारण व कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी ने इथेनॉल 100 ईंधन जारी (लॉन्च) किया।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने एच.ई हाई स्कूल के संरचनात्मक विकास के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

अलवर जिले के किशनगढबास में राजकीय औषधालय के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर: सुदामा प्रसाद की जीत पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के जिला सचिव सचिव उमेश कुमार सुमन ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

मोदी व संघ को पराजित करना ही आपद धर्म व सच्ची देशभक्ति : शिवानंद तिवारी

rktvnews

Leave a Comment