RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन की तैयारी को लेकर स्टेडियम में जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अप्रैल। गुरुवार को भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन की तैयारी को लेकर वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रनिंग ट्रैक, लॉन्ग जंप, हाई जंप एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को मैदान के समतलीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर को विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित प्रस्ताव अविलंब भेजने को कहा। उन्होंने समादेष्टा,गृह रक्षा वाहिनी को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी कर एक मॉक रन आयोजित करें, ताकि वास्तविक नामांकन प्रक्रिया पूर्वाभ्यास के साथ सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके। इसके अतिरिक्त, नगर आयुक्त, नगर निगम को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, नजारत उप समाहर्ता को गृह रक्षकों के नामांकन हेतु सभी प्रशासनिक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), कार्यपालक अभियंता,भवन प्रमंडल, समादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी), जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ग्वालियर:अवैध उत्खनन के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई,शासकीय जमीन पर अतिक्रमण में लिप्त दो एलएनटी मशीनें व चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त।

rktvnews

इंडियन आइडल 14 के ‘गृह प्रवेश’ एपिसोड में सुभादीप दास ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कॉर्पोरेट नेताओं से प्रौद्योगिकी में अनुसंधान एवं विकास प्रोत्साहन के लिए संस्थानों से सहयोग करने का आग्रह किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा अर्थ एवं संख्या के नवनिर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद् ने अपनी16 सूत्री मांगों को एसबी कालेज प्राचार्या को सौंपा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 दिसंबर 25

rktvnews

Leave a Comment