RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:महिलाओं पर केंद्रित आपदा प्रबंधन: BSDMA की बैठक में जेंडर संवेदनशीलता पर चर्चा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )19 नवंबर।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) के सभागार में महिलाओं के लिए आपदा प्रबंधन और जेंडर संवेदनशीलता पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव और महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बमहरा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्राधिकरण के सदस्य पी. एन. राय, कौशल किशोर मिश्र, नरेंद्र सिंह और प्रकाश कुमार भी उपस्थित थे।
बैठक का उद्देश्य आपदा प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था। डॉ. उदयकांत ने प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी, जैसे सुरक्षित तैराकी, सामुदायिक स्वयंसेवक और राजमिस्त्री प्रशिक्षण। उन्होंने विशेष रूप से जीविका दीदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उल्लेख किया, जिसने ग्रामीण महिलाओं के आपदा प्रत्युत्तर कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया है।
मुख्य अतिथि हरजोत कौर बमहरा ने रिलीफ कैंपों में महिलाओं की विशिष्ट जरूरतों को रेखांकित करते हुए शौचालय, सैनिटरी पैड्स और पारंपरिक पहनावे से संबंधित समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने राहत और मुआवजे के वितरण में महिलाओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

महिलाओं के लिए आपदा प्रबंधन पर रोडमैप तैयार होगा

बैठक में उपस्थित महिला समाजकर्मियों और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महिलाओं के लिए आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण पर एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके तहत आपदाओं के दौरान उनकी सुरक्षा और राहत कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में मॉडरेटर की भूमिका निवेदिता झा ने निभाई। इस अवसर पर सचिव मो. वारिस खान, विशेष सचिव आशुतोष सिंह समेत प्राधिकरण के सभी पदाधिकारी और राज्य की महिला समाजकर्मी उपस्थित रहीं। मंच संचालन आनंद विजेता ने किया।

Related posts

बिहार: रोहतास: जिला स्थापना दिवस पर मैराथन।

rktvnews

एआईआईए-आईसीएआईएनई ने एमएसएमई हैकाथन 5.0 में अपने अभूतपूर्व विचार के चयन के साथ उत्कृष्टता कायम की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम की पुस्तक ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेन्‍द्र मोदी’ की प्रति पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दुमका:मुख्य सचिव ने मंदिरों का गांव मलूटी का किया दौरा , मां मौलिक्षा मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में जीविका द्वारा संचालित पौधारोपण अभियान की प्रशंसा की।

rktvnews

झारखंड:राष्ट्रपति के देवघर आगमन को यादगार बनायेः मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment