RK TV News
खबरें
Breaking Newsखंडन

झारखंड:नियमानुसार व गुणवत्तापूर्ण होगा सोलर लाइट का अधिष्ठापन।

गुणवत्ता की निगरनी हेतु अपर समाहर्ता, चतरा की अध्यक्षता में उपायुक्त ने गठित की त्रिस्तरीय टीम।

आधारहीन और भ्रामक खबरों का नगर परिषद ने किया खंडन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)19 नवंबर।कुछ अखबारों और सोशल मीडिया में भ्रामक खबरों के बीच जिला खनीज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से चतरा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के माध्यम से अधिष्ठापित किए जानेवाले सोलर लाइट के कार्य का अपर समाहर्ता चतरा की अध्यक्षता वाली त्रिस्तरीय कमिटी विभिन्न जगहों का सोलर लाइट की गुणवत्ता का जांच किया। जांच में अखबारों के माध्यम से प्रकाशित किए गए 30 वाट की जगह पर लगाए जा रहे 12 वाट की एलईडी इस खबर के जांच में टीम द्वारा स्काई लिफ्टर गाड़ी के माध्यम से नगर परिषद क्षेत्र में लगाए गए विभिन्न सोलर लाइट का एलईडी का जांच किया गया जिसमें सभी जगह पर 30 वाट के एलईडी लाइट पाए गए। साथ ही लाइट के बैटरी 60 एच सोलर प्लेट 160 डब्लूपी एवं पॉल का हाईट 7 मीटर और बाकी गुणवत्ता भी प्राक्कलन के अनुसार पाया गया।
ज्ञात हो कि शहर में अधिष्ठापित किए जानेवाले सोलर लाइट की गुणवत्ता की लगातार निगरानी के लिए उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर अपर समाहर्ता चतरा अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की सदस्यता में त्रिस्तरीय कमिटी का गठन किया गया है। जिनको अधिष्ठापन कार्य के दौरान औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। कुछ अखबारों के माध्यम से जडेजा एवं बाजार दर से अधिक मूल्य का लाइट का क्रय करने से संबंधित का आरोप लगाते हुए प्रकाशित खबरों के संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ज्रेडा) के सोलर लाइट एवं नगर परिषद द्वारा लगाए जा रहे सोलर लाइट के विशेषताओं में काफी अंतर है। जिसमें पॉल की गुणवत्ता लम्बाई/सोलर लाइट की गुणवत्ता एवं क्षमता/सोलर प्लेट की गुणवत्ता एवं क्षमता में बेहतर है साथ ही संवेदक के द्वारा पांच साल का रख रखाव भी संवेदक के द्वारा ही किया जाना है। जिसके लिए एकरारनामा की 10प्रतिशत राशि की कटौती कर सुरक्षित रखी जानी है। इसलिए अधिक दर पर क्रय करने की खबरों को नगर परिषद द्वारा खंडन करते हुए शहर के विकास हेतु किए जा रहे कार्याें में सहायोग करने की अपील नगर परिषद द्वारा की गई।

बिनिता कुमारी,कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद चतरा

संवेदक को स्पष्टीकरण के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश : बिनिता कुमारी

विगत कुछ दिनों में सोलर लाइट अधिष्ठापन के दौरान कुछ सोलर लाइट खराब होने की खबरें/सूचना पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिनिता कुमारी द्वारा संवेदक/आपूर्तिकर्ता सार्प इन्पोटेक को स्पष्टीकरण किया गया था। जिसपर संवेदक द्वारा अभी अधिष्ठापन के द्वौरान ट्रायल टेस्टिंग में कुछ तकनीकी समस्या आने की बात कहते हुए इसको जल्द से जल्द निराकरन करते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने की बात कही गई।

जिला खनीज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से शहर की सुंदरता एवं सोलर लाइट की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार सोलर लाइट के कार्य का प्राक्कलन तैयार कर उसके दर का निर्धारण मुख्य अभियंता नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग झारखण्ड रांची से तकनीकी स्वीकृति के पश्चात जिला स्तरीय निविदा समिति के माध्यम से जेम पोर्टल पर नियमानुसार निविदा प्रकाशित करते हुए एजेंसी का चयन किया गया है। गुणवत्तापूर्ण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। भ्रामक एवं अधूरे तथ्यों के अधार पर खबरों को न चलाने की मै अनुरोध करती हुँ।

Related posts

प्रधानमंत्री ने खाद्य तेल आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय मिशन का नेतृत्व किया।

rktvnews

भोजपुर:नहीं रही कई शैक्षणिक संस्थानों की संस्थापक सदस्य सुमन जैन।

rktvnews

जायेगा नहीं अंधेरा !

rktvnews

मध्यप्रदेश: नागपंचमी पर भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए खुलते है पट।

rktvnews

भोजपुर:अंजनी सिंह, रंगमंच से शुरू तबला वादन अब भोजपुरी संगीत जगत में विदेश तक मचा रहे धमाल।

rktvnews

दरभंगा:बहेड़ी के झझरी चौक स्थित किराना दुकान से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment