RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सी-डॉट अनुसंधान समुदाय के अनुसंधान एवं विकास प्रयासों की सराहना की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 मार्च।वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने 26 मार्च, 2024 को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के दिल्ली परिसर का दौरा किया। सी-डॉट दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार का प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। यह रक्षा संचार और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए स्वदेशी, सुरक्षित दूरसंचार समाधान विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने परिसर के दौरे पर आए वायुसेना प्रमुख के समक्ष विविध दूरसंचार उत्पाद पोर्टफोलियो/समाधानों और प्रमुख दूरसंचार सुरक्षा समाधानों जैसे सुरक्षा संचालन केंद्र (नेटवर्क में मैलवेयर का वास्तविक समय में पता लगाना), उद्यम सुरक्षा केंद्र (उद्यम स्तर पर सभी अंतिम बिंदुओं को कवर करते हुए दुर्भावनापूर्ण खतरों और हमलों का वास्तविक समय में पता लगाना और उनका शमन करना), क्वांटम की डिस्‍ट्रीब्‍यूशन, पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी पर विस्तृत प्रस्तुति दी। अन्य समाधानों जैसे 4जी कोर और 4जी रैन, 5जी कोर और 5जी रैन, सीएपी का उपयोग करते हुए आपदा प्रबंधन समाधान, ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट एंड एक्सेस सॉल्‍यूशन, स्विचिंग और रूटिंग सॉल्‍यूशन आदि पर भी चर्चा की गई।
इसके बाद, इस यात्रा के दौरान समाधानों के कार्यात्मक पहलुओं को रेखांकित करते हुए उनका लाइव प्रदर्शन किया गया।
वायुसेना प्रमुख ने सी-डॉट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और आधुनिक युद्ध में नेटवर्क केंद्रित से डेटा केंद्रित तक बदलते परिदृश्य के मद्देनजर उन्‍नत और अत्‍याधुनिक सुरक्षित संचार समाधानों को सम्मिलित करने के लिए सी-डॉट और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. उपाध्याय ने वायु सेना प्रमुख को वायु सेना की जरूरतों और आवश्यकताओं के अनुसार अत्याधुनिक सुरक्षा समाधान विकसित करने के लिए सी-डॉट की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

Related posts

भोजपुर:आपातकाल लगाकर संविधान व नागरिक अधिकारों को कुचला गया था : भुवन पांडेय

rktvnews

बाबा अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल पर बिहार राज्य दफादर चौकीदार पंचायत, शाहाबाद प्रमंडल कमिटी द्वारा होगा समारोह का आयोजन।

rktvnews

बाबाओं के मायाजाल में फंसती भीड़।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल की शोक संवेदना, राज्यपाल ने नीरज के घर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की, शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया।

rktvnews

रेडक्रॉस ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन आवश्यक:प्रांतीय रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर बी बी सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:आरा समेत भोजपुर की सातों सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन: कुणाल

rktvnews

Leave a Comment