RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: सिविल सर्जन ने किया जिले में पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 नवंबर। आज स्थानीय चंदवा सामुदायिक भवन में पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन भोजपुर के सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने किया।
यह अभियान 17 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा, जिसके दौरान जिले के शून्य से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान का लक्ष्य भोजपुर जिले में कुल 3.93 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना है।
इस अभियान के तहत भोजपुर जिले में कुल 1,351 पल्स पोलियो टीम और 413 पर्यवेक्षक कार्य करेंगे। इनमें 1,151 घर-घर टीम, 115 ट्रांजिट टीम, 26 मोबाइल टीम और 17 एक-सदस्यीय टीम शामिल हैं।
भोजपुर जिले में यह पल्स पोलियो अभियान लगभग 11 महीने बाद आयोजित किया जा रहा है, इसलिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी माता-पिता से अपील की गई है कि वे पाँच वर्ष तक के अपने बच्चों को पोलियो की दो खुराक अवश्य पिलाएं।

Related posts

नई दिल्ली:भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गूँजी पंडित दीनदयाल की एकात्म मानववाद की अनुगूंज।

rktvnews

दुमका:शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया पंचायत में “आवास योजना गृह प्रवेश सह जन संवाद कार्यक्रम” का आयोजन।

rktvnews

आयुक्त आवासीय कार्यालय में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

लोगों की जागरूकता से ही खत्म होगा फाइलेरिया : सिविल सर्जन

rktvnews

भोजपुर:अगिआंव में भाकपा(माले) ,प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें : राजू यादव

rktvnews

Q TV पर होगी मस्ती और रोमांच; साथ में आएगा हँसी का तूफान।

rktvnews

Leave a Comment