RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने कृषि, गव्य, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, भू-संरक्षण एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

कृषकों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से आपसी समन्वय बनाते हुए करें कार्यःउपायुक्त

उपायुक्त ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को ससमय लाभान्वित करने का दिया निर्देश।

उपायुक्त ने एग्री स्मार्ट विलेज योजना की दिशा में जमीनी स्तर पर अधिकारियों को कार्य करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)27 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य, भूमि संरक्षण, उद्यान, जेएसएलपीएस एवं सहकारिता विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों की वास्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ हीं विभिन्न योजनाओं के तहत धीमी गति से चल रहे कार्यों पर रोष प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही मत्स्य पालन की दिशा में बेहतर कार्य करने के अलावा कैज फिसिंग, मछली जीरा वितरण के अलावा मत्स्य प्रसार-प्रशिक्षण एवं अनुसंधान, तालाबों में मिश्रित मत्स्य पालन आदि से जुड़े की कार्यों की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत योजनाओं को ससमय पूर्ण करते हुए सुयोग्य लाभुकों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करने का निदेश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सहकारिता विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पैक्सों को डिजिटल बनाते हुए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया। आगे उपायुक्त ने गव्य विकास व पशुपालन विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, जोड़ा बैल वितरण, बकरा वितरण, सुकर विकास, चूजा वितरण, बतख पालन आदि से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निदेश दिया। साथ ही वित्तीय वर्ष- 2024-25 के अलावा भूमि संरक्षण विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में जिला अन्तर्गत सरकारी व निजी तालाबों को जिर्णाेद्धार को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष बचे तालाबों के जिर्णाेद्धार के कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया। आगे उपायुक्त ने जलनिधि योजना के तहत डीप बोरिंग, परकोलेशन टैंक के निर्माण कार्य के तहत किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से कार्यों को पूर्ण करने का निदेश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसलों के बीज वितरण (धान, मक्का, सरसों आदि) कार्यों के अलावा पीएमकेएसवाई, डीप एरिगेशन, पीएम किसान, केसीसी के तहत चल रहे कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करने के अलावा एफपीओ बनाने की दिशा में दिशा में संबंधित अधिकारियेां को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

कृषि यांत्रिकी वितरण के कार्यों में तेजी के साथ-साथ लाए पारदर्शिता: उपायुक्त

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए किन-किन योजनाओं के तहत जिले में किसान समूहों को कृषि यंत्र का वितरण किया जा रहा है। साथ हीं उपायुक्त ने जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को निदेशित किया कि कृषि यंत्रिकी के वितरण में पारदर्शिता के अलावा किसान समूहों को प्राथमिकता दिया जाय एवं जो योग्य लाभुक हैं, उन्हें योजना के लाभ से लाभान्वित किया जा सके। आगे उपायुक्त ने कृषि विभाग द्वारा कृषि ऋण माफी योजना के अलावा खरीफ व रबी फसल वितरण को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए रबी फसल से जुड़े वितरण के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया। साथ ही गोधन न्याय योजना, बिरसा ग्राम विकास योजना, उद्यान विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों के अलावा एग्री स्मार्ट विलेज योजना की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: आर के सिंह द्वारा आरा रेलवे स्टेशन स्थित कुंवर सिंह की मूर्ति का अनावरण करना अवैधानिक :सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

उद्योग मंत्री ने अलवर की हरसोरा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण- कलश यात्रा में भाग लेकर यात्रा की अगुवाई की।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने मेटा के साथ 3 साल की साझेदारी शुरू की, शिक्षा से उद्यमिता तक: छात्रों, शिक्षकों और उद्यमियों की एक पीढ़ी का सशक्तिकरण

rktvnews

बिहार रेड क्रॉस सोसायटी के चुनाव में डा बी बी सिन्हा चेयरमैन,उदय शंकर प्रसाद सिंह वाइस चेयरमैन, दिनेश जयसवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

देहरादून:समस्या का समाधान तभी माना जाएगा, जब शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो: पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

जशपुरनगर : जशप्योर उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए देश भर में जशपुर जिला अव्वल।

rktvnews

Leave a Comment