RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थकों ने जनसंपर्क के दौरान किया भव्य स्वागत।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 नवंबर।बड़हरा विधानसभा एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह का लगातार जनसंपर्क कार्यक्रम हो रहा है। प्रत्याशी के समर्थकों ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरा मे सफल कार्यक्रम के बाद बड़हरा क्षेत्र की जनता मे एनडीए प्रत्याशी के प्रति दुगुना उत्साह हो गया है। चुनाव प्रचार का समय जैसे जैसे समाप्त हो रहा है,वैसे-वैसे भाजपा का लहर क्षेत्र मे तेज हो रहा है।
एनडीए नेताओं का भी लगातार भ्रमण हो रहा है।
कल प्रचार के आखरी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा दौलतपुर मैदान मे और भोजपुरी स्टार पवन सिंह का जनसभा पड़रिया खेल मैदान मे होगा।
बड़हरा विधानसभा एनडीए प्रत्याशी सोमवार को भेड़िया पासवान टोली,खजुरिया पासवान टोली,अगरसंडा, बेहरा,सलेमपुर, इजरी,बसमनपुर, पीपरा, बसंतपुर, भदेया,रामपुर,सारसिवान,सोहरा,त्रिभुआनी, परशुराम पुर सहित दर्जनों गाँव मे जनसंपर्क किया। बसंतपुर सहित सभी गाँवो मे भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया। सभी वर्गो मे खासकर युवा वर्गो मे भाजपा के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला।
बड़हरा विधायक एनडीए प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने जनसंपर्क के दौरान युवाओं के साथ युवा बनते हुए दिखाई दिए। उन्होने जनसंपर्क के दौरान कहा कि पूरे देश मे भाजपा और एनडीए का जबरदस्त समर्थन है।बिहार मे नीतीश कुमार के नेतृत्व मे एनडीए सरकार ने महिलाओं और युवाओं सहित वृद्धा लोगो को भी सराहनीय कार्य किए है। मै बड़हरा विधानसभा मे लगातार सेवक बनकर अपनी जनता का सेवा करता रहता हूँ।छोटी या बड़ी सभी प्रकार की मदद हम अपने जनता को करते रहते है। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र मे विकास हुआ है और अभी भी मुझे बहुत कुछ करना है।आपलोगों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मुझ पर बना रहता है और आपलोग हमेशा मेरे दिल मे रहते है। बड़हरा के स्वाभाविक खातिर एनडीए को वोट देना अनिवार्य है।भाजपा रहेगा तभी बड़हरा का स्वाभिमान भी रहेगा।

Related posts

चतरा:सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रकाशित खबर को लेकर शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि निर्माण के क्रम में विद्यालय भवन एवं नवनिर्मित स्टेडियम में कुल 05 शौचालय क्रियाशील है।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1002 करोड़ रुपये लागत की 1327 योजनाओं का किया गया शिलान्यास।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर कार्यवाही!7 वाहनों पर कार्यवाही, 7.78 लाख जुर्माना वसूला।

rktvnews

रायपुर : रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया दंतेवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर :महिला कालेज में सर्वसम्मति शिक्षक संघ का हुआ पुनर्गठन ,प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने दी बधाई

rktvnews

Leave a Comment