RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

भोजपुर:जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों की क्षमता विकास हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)16 नवंबर। आज भोजपुर वन प्रमण्डल, आरा एवं बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद द्वारा जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत, प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर गठित जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्षों/ सदस्यों की क्षमता विकास हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय होटल पार्क व्यू ईस्ट रमना रोड, आरा में सम्पन्न किया गया। इस कार्यशाला में आरा प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठ (08) प्रखण्डों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित किया। इस मौके पर वन प्रमण्डल पदाधिकारी, भोजपुर, प्रद्युम्न गौरव, हेम कान्त राय, संयुक्त बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद पटना, मिहिर कुमार झा, उप निदेशक, बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद्, पटना कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी, महाराजा कॉलेज के भूगोल शास्त्र के विभागाध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य ने भाग लिया। कार्यशाला में भोजपुर जिला के जैव विविधिता एवं जैव विविधता संबंधी स्थानीय पहलुओं यथा कृषि, पशुपालन, मत्सियकी, भूगोलिक परिस्थिति की जानकारी दी गई। साथ ही भोजपुर जिला के विभिन्न जैव विविधता महत्त्व के लिए जैसे कृष्ण मृग, गांगेय डॉल्फिन, आर्द्रभूमि, जैविक खेती, औषधीय पौधे इत्यादि से अवगत कराया गया। कार्यशाला में PBR (People Biodiversity Register) तथा अन्य संबंधी महत्त्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में मार्ग-दर्शन दिया गया।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी की बैठक।

rktvnews

10 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

झारखंड:वक्फ (संशोधन) विधेयक लोकसभा तथा राज्य सभा में पारित:झामुमो के विरोध पर रघुवर दास ने साधा निशाना, कहा- विरोध से झामुमो का आदिवासी विरोधी चेहरा खुलकर आया सामने।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

लखीसराय:वोट है अनमोल – कभी ना लेंगे इसका मोल।

rktvnews

सीतामढ़ी:मोबाइल डेमोंसट्रेशन भान के द्वारा मतदाताओं को डिजिटल तरीके से ई० वी० एम/ वी वी पैट के बारे में अधिक से अधिक जानकारी सुलभ कराने के मद्देनजर ईवीएम /वी वी पैट प्रचार वाहनों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment