RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: आरा के ज्ञान ज्योति नटखट जोन में मना सावन महोत्सव एवं हरियाली दिवस।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।पठन पाठन के साथ साथ समय के अनुसार सकारात्मक क्रियाकलापों को महत्व प्रदान करने मे सदा से अग्रणी रहे भोजपुर जिले के अग्रणी रहे ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की सिस्टर संस्था नाला मोड स्थित ज्ञान ज्योति नटखट जोन के नन्हे मुन्ने बच्चों ने नाला मोड स्थित विद्यालय प्रांगण में एक अद्भुत और मनमोहक प्रस्तुति दी। सावन मिलन का आयोजन और बच्चों का भगवान शंकर और माता पार्वती के रूप मे सजकर अपनी प्रस्तुति देने वाले इस कार्यक्रम ने अपने आप में एक बड़ा ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया। जिसने भी देखा बस देखते ही रह गये, मंत्र मुग्ध हो गये। मृग छाल रूपी वस्त्र पहने, व्याघ्र छाल रुपी वस्त्र पहने, गले में मुंड माला पहने, जटा धारी भगवान शंकर के साथ साथ अति सुंदर रूप में सज्जित माता पार्वती की कई जोड़ियों के रूप में बच्चों ने सबका मन मोह लिया। विशेष आकर्षण रहा अर्ध नारीश्वर के रूप में सज्जित दो नन्ही बालिकाओं का जिनके नाम क्रमशः सान्विका, जो नर्सरी की छात्रा हैँ और सान्वी जो प्री नर्सरी की छात्रा हैँ इन्होने अपने अद्भुत श्रृंगार और प्रदर्शन से एक आध्यात्मिक और भावपूर्ण वातावरण को सृजित कर दिया। भैरव नाथ ने भी अपनी अमिट छाप उपस्थित जनों के मनो मस्तिष्क पर छोड़ी। भगवा वस्त्र धारण किये हुए काँवरियों के रूप में बच्चे बहुत शोभ रहे थे। भगवान शिव बनने वाले बच्चों में नर्सरी के विराट एवं कक्षा दो की वाग्मी थी, वहीं माता पार्वती बनने वाली छात्राएं थी प्री नर्सरी की वैष्णवी, नर्सरी की अनन्या पांडेय एवं केजी की ओजस्वी। जहां अघोरी बने नर्सरी के शिवांश और केजी के अभिज्ञान, वहीं काँवरिया बने प्री नर्सरी के देवांश, नर्सरी के अंश और केजी के वैदिक। केजी के अभिज्ञान ने शिव भक्त की भूमिका निभाई। इस अदभुत सावन महोत्सव ने देवधिदेव महादेव और जगत जाननी माता पार्वती के द्वारा रचित इस खूबसूरत प्रकृति को भी इस महोत्सव में बड़ी मनमोहक रूप से प्रस्तुत किया। इन नन्हे मुन्ने बच्चों ने हरियाली के जनक देवाधिदेव को सम्मान भी दिया और अर्चना भी की। और इस कार्य को बच्चों ने किया स्वयं प्रकृति बनकर। प्रकृति की आत्मा हरियाली के विभिन्न रूपों में भी बच्चे सज कर आये। अँगूर बनने वाले बच्चों में जहां प्ले ग्रुप के विनायक प्री नर्सरी की आव्या और नर्सरी के अंश रहे वहीं केटरपिलर बनने वाले बच्चों में थी प्री नर्सरी की पीहू एवं सात्विक। प्राचार्या श्रीमती सीपी जैन ने इन सुंदर और आकर्षक रूपों में सजे बच्चों को विद्यालय प्रांगण में पाकर और इनके अदभुत मनमोहक प्रदर्शन को देखकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि बच्चों को अपने संस्कृति के नजदीक रखना हम सबका दायित्व है और हमारा स्कूल बच्चों को अपनी संस्कृति से सदा सर्वदा नजदीक रहना समय समय पर सिखाता रहता है और यह ज्ञान ज्योति की परंपरा भी रही है। प्राचार्या डॉ सीपी जैन ने सुंदर सुंदर परिधानों में सजा कर अलौकिक लगने वाले ईश्वरीय दर्शाननुकूल बना कर अपने बच्चों को स्कूल स समय भेजनें के लिए सभी अभिभावको को धन्यवाद दिया और इनके सहयोगात्मक रुख की प्रशंसा भी की। ध्यातव्य है कि इस अलौकिक कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा दो तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण योजना का क्रियान्वयन किया स्कूल की सांस्कृतिक निर्देशक एवं चीफ ऑफ द प्रोगाम सुश्री जिनवाणी जैन ने, जिनके निर्देशन में प्रशासन देख रहे महेश मिश्रा एवं समान रूप से क्रियाशील विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षिकाओं यथा सोनाली, समरदीप, प्रियंका, ऋषिधा, सरिता, मिनाक्षी, ईशा, वंदना, समृद्धि इत्यादि ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

रक्षा मंत्री सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस के अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : राज्यपाल से सौजन्य भेंट करने पहुंचीं कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर

rktvnews

भोजपुर: आरा में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के समक्ष मीटर रीडरों ने किया धरना प्रदर्शन,नियमित करने की उठाई मांग।

rktvnews

भोजपुर:सोहरा मे हुई हत्या पर बड़हरा विधायक का कड़ा रूख, प्रशासन से जल्द कारवाई करने की कही बात।

rktvnews

देवघर:पेयजल व्यवस्था एवं उससे संबंधित समस्याओं की समीक्षा हेतु एक ऑनलाइन बैठक।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा बेंगलुरु में ‘एक्सोस्केलेटन के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों और चुनौतियों’ पर पहली अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment