RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)25 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति और परम्परा में पर्व-त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि प्रतिवर्ष भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के त्योहार के रूप में बड़े धूमधाम से पारम्परिक रीति रिवाज के अनुसार मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को लोग आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं तथा अपने सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि यह पर्व प्रदेश में सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह के वातावरण को और मजबूत करेगा तथा बिहार सुखी, समृद्ध और विकसित प्रदेश बनेगा।

Related posts

भक्ति और भक्त चार प्रकार के होते हैं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

सारण: एंबुलेंस में नकली मरीज के साथ शराब की तस्करी,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

स्त्री की पीर…! :संदीपिका दीक्षित

rktvnews

इंदौर:भिक्षावृत्ति की रोकथाम के संबंध में मंदिरों में लगेंगे बोर्ड।

rktvnews

भोजपुर:मो.यासीन अंसारी दानिश जनता दल (यू०) अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव बने।

rktvnews

भोजपुर:एनएसएस महाराजा कालेज व स्माइल हाउस द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment