गोपालगंज/बिहार 24 जुलाई।जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी सभी तकनीकी पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक तथा प्रखंड स्तर पर कार्यवान्वित सभी प्रकार के योजनाओं लंम्बित कार्यो की समीक्षा विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से की गयी।
आज की बैठक सर्वप्रथम सभी विभागों के अधीन कार्यान्वित योजनाओं के साथ-साथ महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन योजनाओं की कार्य प्रगति विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय वाले विषयों के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश के साथ बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई ।
अंचल स्तर पर विभिन्न योजनाओं ,विद्यालयों ,सरकारी भवनों एवं जल जीवन हरियाली अंतर्गत तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु लंम्बित एनओसी की समीक्षा करते हुए इस सप्ताह में सभी लंम्बित एनओसी का निष्पादन हर हाल में करने का निर्देश दिया गया ।
भूमि सुधार उप समाहर्ता गोपालगंज एवं हथुआ को भूमिहीन इंदिरा आवास लाभुकों को भूमि बंदोबस्ती से संबंधित लंम्बित मामलों को स्वयं अनुसरण करते हुए निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा में पाया गया कि पंचायत सरकार भवनों के सीमांकन का मामला सिधवलिया ,कुचायकोट सहित सभी प्रखंड अंतर्गत कुल 82 मामले लंम्बित हैं। दोनों डीसीएलआर को इसका निष्पादन इस सप्ताह हर हाल में कराने का निर्देश दिया गया ।
अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों ,उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण हेतु भूमि संबंधी अभिलेख भेजने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारियों को दिया गया ।
इसी प्रकार विद्यालयों के भूमि विवाद से संबंधित अथवा भूमिहीन विद्यालयों की सूची दोनों भूमि सुधार उप समाहर्ता को देने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया ।
बैठक में सी डब्ल्यू जे सी एवं एमजेसी के लंम्बित सभी मामलों का गहन समीक्षा किया गया तथा शनिवार तक एस ओ एफ तैयार कर अनुमोदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया ।
आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा के स्तर से विभिन्न पदाधिकारियों को कार्यालयों को प्राप्त पत्रों और शिकायत पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को हर हाल में इस सप्ताह में निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
भूमि विवाद के लंम्बित 151 परिवार वादो से संबंधित पदाधिकारियों अंचल अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया गया ।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना एवं बस पड़ाव निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन और राशि व्यय का प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया ।
जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा सभी पदाधिकारियों को बैठक में निर्देश दिया गया कि कार्यालय निरीक्षण के क्रम में यह दृष्टांत पाया गया है कि कार्यालयों में विधिवत अनुक्रमणी पंजी का संधारण नहीं किया जा रहा है साथ ही पुराने वित्तीय वर्ष की संचिका जो चालू वित्तीय वर्ष में गतिशील है उस संचिका का संख्या नवीकृत नहीं पाया गया है ,साथ ही संचिकाओं में रक्षित पत्रों एवं कृत कार्रवाई का अनुक्रमणिका संचिका में संलग्न नहीं पाया गया है ।एतद् सारे त्रुटियों का निराकरण सभी नियंत्रित पदाधिकारी अपने कार्यालयों में कराना सुनिश्चित करेंगे ।
जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा महत्वपूर्ण एवं अति महत्वपूर्ण अंकित पत्रों को हर हाल में निर्दिष्ट समय के अंतर्गत ही अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ,साथ ही बैठक में दिए गए निर्देशों से कार्यालय के अंतिम स्तर तक अनुपालन हेतु अवगत कराने का निर्देश दिया गया ।
संबंधित बैठक में अपर समाहर्ता उप विकास आयुक्त,गोपालगंज अभिषेक रंजन,जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक ,जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता सह सामान्य शाखा प्रभारी राधाकान्त,अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ राकेश कुमार, डी सी एल आर हथुआ शादुल हसन, जिला कल्याण पदाधिकारी निर्मल कुमार राय, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकान्त आर्य ,वरीय उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार,विद्युत कार्यपालक अभियंन्ता,गोपालगंज अजय कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी, उप निदेशक खनन प्रत्यय अमन,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गोपालगंज राहुल धर दूबे,जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार,जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अब्दुल राशिद,सिविल सर्जन विरेन्द्र प्रसाद,डी पी एम हेल्थ धीरज कुमार,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आई सी डी एस) सीमा कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शुभांगी सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मो० जमालुद्दीन ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा राजन कुमार आदि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे ,साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

