RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

पेयजल आपूर्ति का पानी टंकी धरासायी।

शाहपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 10 में धरासायी पानी टंकी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बना एक पानी टंकी धरासायी हो गया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में पूरब पोखरा के सटे सीमेंटेड स्ट्रक्चर पर प्लास्टिक का टंकी लगाया गया था। इस पानी टंकी का निर्माण नल जल योजना के सात निश्चय योजना के तहत किया गया था। इस पानी टंकी की क्षमता 20 हजार लीटर की थी। पानी टंकी का सीमेंटेड स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त होने से पानी गिर गया। टंकी के गिरने से उसमें भरा पानी चारों तरफ बहने लगा। पूरा पोखरा के पूरब तरफ धानुक लोगों की बस्ती है। वहाँ कई परिवार रहते हैं। इन्हीं परिवारों को पेयजल आपूर्ति हेतू पोखरा के पूरब पानी टंकी का निर्माण नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नल जल योजना के तहत 2017 में कराया गया था। इस संबंध में पूछने पर शाहपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार और कनीय अभियंता जयनंदन चौधरी ने बताया कि पोखरा के पूरब रहने वाले लोगों को पानी की आपूर्ति करने के लिए वहां पानी टंकी का निर्माण नल जल योजना के तहत कराया गया था। इस परियोजना की लागत 5 लाख रुपये की थी। सीमेंटेड स्ट्रक्चर पर 20 हजार लीटर पानी की क्षमता वाले प्लास्टिक की टंकी को रखा गया था। कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार और कनीय अभियंता जयनंदन चौधरी ने बताया कि तालाब के किनारे स्ट्रक्चर निर्माण के दौरान मिट्टी कमजोर होने और दलदल होने का आभास हुआ था। इसी कारण वहाँ 4 लाख रुपये की राशि का ही काम कराया गया। शेष राशि लगभग एक लाख रूपये की राशि का काम रोक दिया गया क्योंकि कमजोर मिट्टी और दलदल होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका थी। कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि नये और सुरक्षित जगह पर नया पानी टंकी का निर्माण कराया जायेगा ताकि वहां पर रहने वाले लोगों को पेयजल आपूर्ति किया जा सके।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लिया।

rktvnews

बागपत:नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 17वीं अर्धवार्षिक बैठक संपन्न, गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर :पूर्व सांसद स्व हरिद्वार प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि आयोजित,उनके आदर्शों को अपनाएं युवा : संतोष

rktvnews

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नालंदा जिला को दी 820 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 263 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment