RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

चिराग पासवान की तरह ही जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान कर रहे घायलों की मदद।

अपनी निगरानी में घायल का  इलाज कराते जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,29 मई। आजकल जिस प्रकार लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अपनी गाड़ी में ले जाकर चिकित्सीय इलाज करवा रहे है, ठीक उन्ही का अनुसरण कर रहे है उनकी पार्टी के भोजपुर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान।जिलाध्यक्ष सह पूर्व अगिआव विधान सभा प्रत्याशी राजेश्वर पासवान पार्टी के कार्यों से अपने संगठन के लोगो के साथ यात्रा पर जा रहे थे इस दौरान बड़ौरा मोड के पास गड़हनी प्रखंड के शिवपुर स्वर्गीय कमला सिंह के पुत्र सुभाष सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे जिनपर अध्यक्ष श्री पासवान की नजर पड़ी और उन्होंने अपनी गाड़ी से उक्त घायल को ले जाकर उनका इलाज कराया जिसे देख वहा के लोगो ने इनके इस मानवीय कार्य की सराहना की और इनके कार्य की तुलना राष्ट्रीय अध्यक्ष से कर दी।इस दौरान संगठन के आरा प्रखंड अध्यक्ष महाराजा पासवान,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी,प्रदेश सचिव संतोष पासवान,जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार,जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह यादव,जिला महासचिव राजीव रंजन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजू पासवान, गड़हनी प्रखंड उपाध्यक्ष इंदल पासवान सहित अन्य समर्थक मौजूद थे।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल से ओडिशा से आए मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 जनवरी 24

rktvnews

लैंड फ़ॉर जॉब मामले में लालू परिवार समेत 16 आरोपियों को जमानत मिली ।

rktvnews

भोजपुर:16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा “राजस्व महाअभियान 2025” :घर-घर पहुंचेगी जमाबंदी, हल्का स्तर पर लगेंगे शिविर।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कालेज में लिंफेटिक फिलेरियसिस पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment